
*राष्ट्रीय रक्तदान शिविर का आयोजन प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय तत्वाधान में*
*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर 78038 11514

———————————————————
*रक्तदान- महादान शिविर का आयोजन*
भाटापारा 24 अगस्त/प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के समाज सेवा प्रभाग (RERF) के तत्वाधान में दिनांक 22 एवं 24 अगस्त 2025 को ब्रह्मा कुमारी संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका डॉ दादी प्रकाशमणि जी के 18वीं पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर विश्व एकता और विश्व बंधुत्व के लिए “राष्ट्रीय रक्तदान – महादान शिविर” का आयोजन स्थानीय संस्था, प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय नरसिंह विहार कॉलोनी, एल आई सी ऑफिस के पीछे, नांदघाट रोड भाटापारा में प्रातः 09:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक आयोजित किया गया। जिसमें दिनांक 22 अगस्त को 52 रक्तदाताओं के द्वारा तथा दिनांक 24 अगस्त को 29 रक्तदाताओं के द्वारा रक्तदान किया गया। शिविर में विशेष रूप से जिला बलौदाबाजार भाटापारा के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी एवं प्रेसिडेंट IMA बलौदाबाजार, जोनल चेयरमेन IMA छत्तीसगढ़ भ्राता डॉ राजेश अवस्थी , भ्राता अशोक वर्मा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार एवं जिला चिकित्सालय के स्टाफगण तथा आशीर्वाद ब्लड बैंक भाटापारा के स्टाफगण, साथ ही रक्तदान शिविर में भाटापारा के गणमान्य नागरिक एवं समाज सेवी भ्राता सुभाष भट्टर , भ्राता आनंद कुमार कुर्रे जी, भ्राता पीलू राम वर्मा जी, भ्राता राजेश दुलानी , भ्राता प्रदीप अग्रवाल , भ्राता अंबर मिश्रा , भ्राता निहाल साहू एवं अन्य रक्तदातागण विशेष रूप से उपस्थित रहे हैं । रक्तदान शिविर में कुल 81 रक्तदाताओं द्वारा मानवता की सेवा में देशहित में रक्तदान कियें, जिसके लिए ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय परिवार तहे दिल से आभारी है। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में राजयोग शिक्षिका बहनें तथा ब्रह्मा कुमारी संस्थान के समस्त भाई एवं बहनें सभी अपना विशेष योगदान दिए। इस आशय की जानकारी भाटापारा सेवा केंद्र की मुख्य राजयोग शिक्षिका बी के मंजू दीदी, द्वारा दी गई।

