अमरकंटक

*सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरकंटक ने नगर में निकाली गयी भव्य झांकी -/

सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरकंटक ने मनाया रानी दुर्गावती जयंती ।।

नगर में निकाली गयी प्राथमिक विद्यालय से भव्य झांकी ।।

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज़- श्रवण उपाध्याय *

मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में संचालित आवासीय विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने आज सुबह प्राथमिक विद्यालय से वीरांगना रानी दुर्गावती जी की भव्य झांकी निकाली गई ।
वीरांगना रानी दुर्गावती राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाली , साहस और पराक्रम की प्रतिमूर्ति महान रानी दुर्गावती चंदेल गढ़ा सम्राज की शासक महारानी थी । वो भारत की एक प्रसिद्ध चंदेल क्षत्राणि वीरांगना थी । जिनका जन्म दुर्गाष्टमी के दिन 05 अक्टूबर 1524 ईस्वी को कालिंजर के राजा कीर्तिवर्मन द्वितीय चंदेल के यहां हुआ था । उनके पति दलपत शाह , बच्चे वीर नारायण थे । उनकी मृत्यु 24 जून 1564 जबलपुर में हुई । उन्हे मुख्य रूप से मुगल साम्राज्य के खिलाफ गोंडवाना की रक्षा के लिए याद किया जाता है ।
आज के ही दिन मध्य प्रदेश में सरस्वती विद्यालय के संस्थापक श्री रोशन लाल सक्सेना जी की जन्म जयंती भी विद्यालय में मनाई गई ।
महारानी दुर्गावती जी की झांकी सरस्वती विद्यालय प्राथमिक विभाग से निकाल कर नगर के मुख्य चौराहों व नगर के बीचों बीच से होते हुए मां नर्मदा मंदिर मुख्य गेट पहुंच कर समापन की गई । झांकी में विद्यालय के भैया/बहनों तथा आचार्यों की मुख्य भूमिका रही । आज के इस आयोजन में मुख्यरूप से कार्यक्रम के अतिथि विद्यालय के अध्यक्ष अंबिका तिवारी , विद्यालय प्राचार्य ब्रजकिशोर शर्मा , प्रधानाचार्य शिव सागर तिवारी साथ ही समस्त आचार्य , दीदी गण, भैया/बहनों की कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Latest
*शिवरतन शर्मा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का दिया मंत्र* *अमरकंटक की शाम और यादव  की समोसी का अनोखा स्वाद* *पशु चिकित्सालय की बदहाल स्थिति* * कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन का 29वां स्थापना दिवस 03 अगस्त को * * स्मार्ट मीटर योजना बंद करने कांग्रेस की प्रेस वार्ता* *गब्बर सिंह स्वास्थ्य विभाग सेवानिवृत्त हुए दी गई  विदाई * *मयूर शिशु मंदिर उ. मा. वि. में गुरु पूर्णिमा पर्व का भव्य आयोजन* *कोटा-रतनपुर मार्ग पर गड्ढों का साम्राज्य कोटा प्रशासन एवं जन प्रतिनिधि कब जागेगा?* *सड़क भी बनेगी जलभराव से भी मिलेगी राहत अश्वनी शर्मा* *ट्रांसपोर्ट नगर बनाने राज्य शासन ने स्वीकृत किए 16.41 करोड़*