Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*चाकू-छुरी के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट***सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन महंगा पड़ा*: *चाकू-छुरी के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार*

  भाटापारा 23 अगस्त/पुलिस ने धारदार चाकू, छुरी और अन्य हथियार अपने पास रखने और सोशल मीडिया पर उसका प्रदर्शन करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के नेतृत्व में यह विशेष अभियान चलाया गया।दिनांक 22 अगस्त को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने भाटापारा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी हथियारों के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड कर रहे थे और राहगीरों को धमकाकर भयभीत भी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से धारदार हथियार जब्त कर आर्म्स एक्ट की धाराओं 25, 27 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई जारी है।गिरफ्तार आरोपी:1. ओमप्रकाश साहू (19), निवासी के.के. वार्ड भाटापारा 2. टाकेश सेन (22), निवासी ग्राम देवरी, भाटापारा ग्रामीण 3. निलेश वर्मा (20), निवासी ग्राम सेमरियाघाट, भाटापारा ग्रामीण 4. तीजू वर्मा (23), निवासी ग्राम सेमरियाघाट, भाटापारा ग्रामीण पुलिस का कहना है कि युवाओं को सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करना और सार्वजनिक जगहों पर लोगों को धमकाना अब बख्शा नहीं जाएगा। इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*