अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक पुष्कर डैम के दक्षिण तट पर अतिक्रमण हटाया गया*


!!!अमरकंटक!!!– मां नर्मदा की उद्गम स्थली , पवित्र नगरी अमरकंटक में शुक्रवार सुबह लगभग 8:30 बजे (22 अगस्त 2025) नगर परिषद अमरकंटक के कर्मचारीगण , नायब तहसीलदार तथा पुलिस विभाग के दल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुष्कर डैम के दक्षिण तट पर हो रहे अतिक्रमण को हटाया ।

प्राप्त जानकारी अनुसार कपिला संगम वार्ड क्रमांक 08 स्थित नर्मदा नदी पुष्कर डैम के दक्षिणी तट पर वर्षों से घास-फूस और पन्नी डालकर कुटिया बनाकर भजन-पूजन किया जा रहा था । लेकिन  धीरे-धीरे वहां पक्का निर्माण कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया था जहां काफी ज्यादा क्षेत्र में अतिक्रमण कर पक्का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा रहा था । नगर परिषद द्वारा पूर्व में नोटिस दिया गया था इसके बावजूद भी निर्माण कार्य बंद नहीं किया गया ।

शुक्रवार को प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण का एक बड़ा हिस्सा हटा दिया गया । शेष निर्माण को अतिक्रमणकारी लिखित देकर कहा कि हम स्वयं बाकी बचा निर्माण हटा देंगे । हटाने का निर्देश दे कर तोड़ फोड़ बंद कर दिया गया हैं । यदि निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन आगे की कार्रवाई स्वयं करेगा ।

नायब तहसीलदार अमरकंटक कौशलेंद्र मिश्रा ने कहा कि शासकीय भूमि पर किया गया अतिक्रमण को हटवाया गया है ।

नगर परिषद अमरकंटक के सीएमओ चैन सिंह परस्ते ने बताया कि नोटिस जारी किया गया था जिसका उल्लंघन कर निर्माण कार्य करते पाया  जिसे हटाया गया ।

Latest
*लखनऊ में गूंजी मीडिया पालिका और पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग* *लखनऊ में सावन की फुहारों के बीच सजा तीज का जश्न नृत्य गीत और खेलों से झूमा आलमनगर* *गर्मी में जल संकट से निपटने नगर पालिका तैयार, पेयजल व्यवस्था के विस्तार को मिली गति* *27 अगस्त को स्वच्छता दीदियों के सम्मान में आयोजित होगा विशेष समारोह* *रामचरित स्मरण के साथ ही धर्म संस्कृति का प्रसार* *भाटापारा के संत माता कर्मा एवं भगत सिंह वार्ड में ₹23.04 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन* *विधायक  जिलाध्यक्ष  हजारों श्रद्धालुओं ने नर्मदा जी में किया जलाभिषेक* *51 किलोमीटर की विशाल पैदल कांवड़ यात्रा* *कोलकाता की श्रद्धालु  माया चांदवासिया ने मां नर्मदा को अर्पित की 51 मीटर चुनरी* *अमरकंटक में श्रावण की वर्षा प्रकृति का सौंदर्य और जनजीवन की चुनौतियां*