Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया स्मरण*

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट *

अमरकंटक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया स्मरण

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में आज शहीद दिवस के पावन अवसर पर शुक्रवार 30 जनवरी 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पवित्र नगरी अमरकंटक में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई । इस अवसर पर नर्मदा मंदिर के सामने मां नर्मदा नदी के दक्षिण तट स्थित गांधी कुंड पर स्थापित गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को विनम्र श्रद्धांजलि दी गई ।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य , अहिंसा एवं मानवता के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया । पुण्यतिथि के अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी आदरांजलि अर्पित की गई , तत्पश्चात गांधी जी के जयघोष एवं नारों का उद्घोष किया गया । उपस्थित नागरिकों ने अपने-अपने शब्दों में महात्मा गांधी के विचारों को स्मरण करते हुए उन्हें जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पत्रकार धनंजय तिवारी , पंडित राजेश पाठक , पवन दुबे , संतोष तिवारी , रमाकांत सेन , अभिलाष कोली सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के दौरान पंडित राजेश पाठक द्वारा संस्कृत मंत्रोच्चारण एवं श्लोक पाठ के साथ दीप प्रज्वलन कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पुण्य स्मरण किया गया ।

Latest news
*प्रशासन की सक्रियता से 3 बाल विवाह पर लगी रोक* *दुर्गम वनांचलों तक पहुंची स्वास्थ्य टीमों ने गंभीर बीमारियों की पहचान से इलाज सुनिश्चित किया* *गंगा सप्तमी पर भक्तों ने मां नर्मदा में लगाई पुण्य की डुबकी* *पांडुलिपि ट्रेजर हंट जैसे नवाचारों से जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर* *DFO नीरज यादव के निर्देश पर संयुक्त टीम की दबिश पिंकू-गीता खांडे के घर से2.372 घनमीटर सागौन मिला* *1238वीं जयंती पर आदि गुरु शंकराचार्य जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई* *सामुदायिक स्थानों पर अतिक्रमण हटाने करें कड़ी कार्यवाही कलेक्टर* *डिजिटल मीडिया के पत्रकारों के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी का मामला गरमाया* *श्रद्धा-भक्ति से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती* *इंदौर निवासी अमजद खान ने अपनाया सनातन हिंदू धर्म *