अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में  झमाझम बारिश  मौसम बना सुहाना *

*अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*

अमरकंटक– मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में आज अश्विन शुक्ल पक्ष की तृतीया दिन बुधवार तारीख 24/09/25 को अमरकंटक में सायं कालीन से  मौसम ने करवट बदली और झमाझम बारिश की फुहारे गिरने लगी । बुधवार की शाम लगभग 4 बजे से अमरकंटक में बारिश का अनोखा रूप देखने को मिला । शाम से लगातार हो रही वर्षा से पूरा क्षेत्र ठंडक और ताजगी से भर गया । बाहर से आए पर्यटकों , श्रद्धालुओं के लिए यह मौसम बेहद सुहावना और मनमोहक साबित हो रहा है ।

राजस्थान के बीकानेर से अमरकंटक पहुंचे श्रद्धालु  जय नारायण चतुर्वेदी ने बताया कि अमरकंटक का यह मौसम उन्हें ऐसा प्रतीत करा रहा है मानो वे रेगिस्तान से निकल कर बर्फीली वादियों में पहुँच गए हों । उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक नज़ारे का आनंद उन्हें बड़ा प्रफुल्लित कर रहा है ।

हालाँकि बारिश के कारण दुर्गा पंडालों में भी सन्नाटा स पसरा हुआ है । श्रद्धालु और देवी भक्त मौसम के बिगड़े मिजाज से चिंतित नज़र आ रहे हैं । यदि इसी तरह लगातार कई दिनों तक बारिश होती रही तो जलभराव , ठंड और भीगते हुए आवागमन से भक्तों को भारी परेशानी झेलनी पड़ सकती है ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय के बाद अमरकंटक में ऐसा सुहाना और खुला मौसम दिखा था तो लगा कि बारिश निकल गई पर नजारा वही दिख रहा । श्रद्धालु ,  पर्यटक अमरकंटक के अनेक स्थलों का भ्रमण कर आनंदित हो रहे है साथ ही दर्शनीय स्थलों का भरपूर आनंद भी उठा रहे । लेकिन अचानक से बदलते मौसम ने अब अनिश्चितता पैदा कर दी है ।

फिलहाल अमरकंटक क्षेत्र में लोग उत्सुक हैं कि यह बारिश का दौर कितने समय तक जारी रहेगा और नवरात्रि महोत्सव पर इसका क्या असर पड़ेगा कोई पता नहीं । खबर लिखे जाने तक बारिश चल रही है ।

Latest
*विजयादशमी पर RSS का शौर्य पथ  86 स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन* *इंदिरा गांधी बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित* *कराटे प्रतियोगिता  बलौदा बाजार जिले से 6 खिलाड़ी हुए चयनित* *ब्रेकिंग न्यूज़ भ्रष्ट पटवारी पर गिरी गाज 25 हजार रिश्वत मांगने पर सस्पेंड* *ब्रेकिंग न्यूज़ शासकीय राशन दुकान संचालन के लिए आवेदन 4 नवम्बर तक* *सीएम से भेंट, 107 वर्ष पुरानी रामलीला के विकास को मिला आश्वासन* *अमरकंटक में चक्रवाती तूफान अर्नब का बड़ा असर* *आत्मरक्षा के गुर पर्यटन से रोजगार के अवसरों पर मंथन* *अमरकंटक में 24 नवंबर से निकलेगी मां नर्मदा मैकल परिक्रमा यात्रा* *अमरकंटक के परमहंस धारकुंडी आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ*