*श्री अग्रसेन स्कूल में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया*

बिल्हा संवाददाता रामविलास शर्मा ( जोली)//बिल्हा ग्लोबल न्यूज// । कोरोना युग के प्रारंभ के बाद से स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों पर लगने वाले शासकीय अवरोधों के बाद श्री अग्रसेन इंग्लिश मीडियम स्कूल बिल्हा ने इस स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी रचनात्मक वापसी की जो कि प्रबंध समिति, शिक्षकों, बच्चों व पालकों के धैर्य का प्रतिफल है । विद्यालय में स्वतंत्रता की 76वीं वर्षगांठ पर श्री अग्रसेन जी महाराज, मां सरस्वती जी की पूजा और ध्वजारोहण के बाद बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ जिसमें बच्चों व शिक्षकों द्वारा सुसज्जित मंच पर अनेक देशभक्ति गीतों व शिक्षाप्रद नाटक पर रंगारंग प्रस्तुतियों से बच्चों ने उपस्थित पालकों को मंत्रमुग्ध कर दिया । कार्यक्रम के दौरान प्रबंध समिति के पदाधिकारीयों ने विद्यालय संचालन संबंधी अपने व्यक्तिगत व सामूहिक संकल्प भी सभी से साझा किये और कार्यक्रम को आकर्षक बनाने व प्रस्तुतियों के लिए बच्चों को प्रशिक्षित करने हेतु शिक्षकों का धन्यवाद किया व अंत में स्कूल प्रशासन द्वारा कार्यक्रम में सभी पालकों को बड़ी संख्या में उपस्थित होने व इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आभार प्रकट किया ।

