Global news live
गौरेला पेंड्रा मरवाही

*बसंतपुर भाड़ी रोड का खस्ता हाल प्रशासन आंख से अंधा कान से बहरा है *


नया जिला नई सड़क करोड़ों की लागत फिर भी मूलभूत सुविधा से जनता कोसो दूर
केंद्र राज सरकार के दावे खोखले साबित
आपको बता दें कि बसंतपुर से भाड़ी की सड़क करोड़ों की लागत पर अभी कुछ ही दिन हुआ है की शासन प्रशासन का पोल खुलना प्रारंभ हो गया. सड़क में जगह-जगह गड्ढे रोड उखड़ा हुआ गिट्टी कहीं फेक रहा है लोग गिर रहे हैं लोगों के घर में धूल घुस रहा है जिससे लोग को खाना खाने में भी बहुत दिक्कत होती है यहां तक की भोजन में भी धूल पहुंच जाता है. रोड किनारे बसे लोग वह रोड में चलने वाले लोग रज धूल स्नान करते हैं. रोड में इतने बड़े-बड़े गड्ढे हैं की ट्रक के चक्का भी घुस जाएतो पता नहीं चलता जिससे छोटी गाड़ियों को कभी भी खतरा होने का डर बना हुवा है. pwd जीपीएम के द्वारा ठेकेदार के मार्फ़त बनवाया गया यह रोड भ्रस्टाचार का भेट चढ़ गया है. जिस रोड में शासन के नुमाइंदे व मरवाही विधायक बार बार गुजरते है परन्तु कोई खुली आँख से देखने वाला आज तक मिला. pwd व ठेकेदार की मिलीभगत से रोड का रकम करोडो में निकाल कर रफा दफा कर दिया गया और रोड नुमा आकार बना कर छोड़ दिया गया जिसकी खामियाजा आम जनता भुगत रही है. इस रोड में अनुपात हीन मेटेरियल डाला गया और ठेकेदार रफू चक्कर फिर इसे देखने वाला और बोलने वाला कौन कोई नहीं. जनता आखिर करे तो क्या करे यह बड़ी बिडंबना है

Latest news
*बलौदा बाजार भाटापारा में ऑयल और गैस की उपलब्धता और शिकायत दर्ज करने की जानकारी*
*कृषि हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान हमारे अन्नदाता हैं - अश्वनी शर्मा* *कोटा सीएमओ की अनदेखी के चलते सफाई व्यवस्था ध्वस्त* *पूरा भाटापारा शहर शक्ति की भक्ति में डूबा रहा* *अमरकंटक के सरस्वती शिशु मंदिर में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम हुआ घोषित* *अमरकंटक में हवन  पूजन  जावरा विसर्जन में दिखा भक्ति और उल्लास का वातावरण* *गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी*