छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

* शिवरतन  ने दामाखेड़ा का नाम परिवर्तित कर कबीर धर्मनगर  करने पर सीएम का आभार व्यक्त किया*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने दामाखेड़ा का नाम परिवर्तित कर कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा करने पर मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया*
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई जनहितैषी निर्णय लिए गए। इसी के तहत भाटापारा विधानसभा के ग्राम दामाखेड़ा का नाम कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
   शिवरतन शर्मा ने कहा कि कबीर पंथीयो की आस्था के केंद्र दामाखेड़ा का नाम बदलने की मांग लंबे समय से चली आ रही थी,  मांग के अनुरूप 23 फरवरी 2024 को दामाखेड़ा में आयोजित संतसमागम समारोह “माघी मेला” में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा दामाखेड़ा का नाम परिवर्तन कर कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा करने की घोषणा की गई थी,, इसी घोषणा के अनुरूप बुधवार मंत्री मंडल की बैठक में नाम बदलने का यह ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। नाम बदलने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। इस निर्णय के लिए शिवरतन शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्य सरकार एवं सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया…
     उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय सरकार जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। दामाखेड़ा का नाम परिवर्तन का निर्णय स्थानीय निवासियों की भावना और ऐतिहासिक-सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए लिया गया है। यह निर्णय एक बार फिर यह दर्शाता है कि छत्तीसगढ़ सरकार आमजन की आकांक्षाओं और जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए सुशासन की ओर निरंतर कदम बढ़ा रही है.. भाजपा जो कहती हैं वो करती हैं इस बात को यह ऐतिहासिक निर्णय चरितार्थ करती हैं…

Latest news
*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझगांव में शाला प्रवेश उत्सव मनाया* *डॉ अतुल कुमार सोनी पीएचडी की उपाधि से सम्मानित* *पर्यावरण के साथ लोगों का खिलवाड़ पेड़ों पर किले ठोक कर लगाया जाता है बोर्ड* *माध्यमिक शाला बिटकुली में शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम संपन्न* *लोकबंद  अवैध शराब बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार * *गंज स्कूल में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव व न्योता भोज का कार्यक्रम* *भाटापारा सेमरिया मार्ग के लिए 13 करोड रुपए की स्वीकृति शिवरतन की पहल पर* *नगर पालिका परिषद द्वारा कर्मचारियों को रेनकोट वितरण* *पूजा अर्चन के साथ संपन्न हुई पौधारोपण कार्यक्रम* *शिक्षकों के द्वारा विसंगति पूर्ण युक्तिकरण का विरोध*