
*सेंट मेरी स्कूल के बच्चों ने बोर्ड परीक्षा में नगर का नाम रौशन किया *
*कोटा ग्लोबल न्यूज गोपाल यादव की रिपोर्ट*****सेंट मेरी स्कूल ने बोर्ड परीक्षा में नगर का नाम रौशन किया अभिभावकों ने स्कूल संचालक प्राचार्य एवं शिक्षकों को दिया धन्यवाद*
Iचंचल खन्ना ने 12वी में 94.4 % अंको के साथ जिला बिलासपुर के प्रावीण सूची में द्वितीय स्थान एवं स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
करगीरोड (कोटा) सेंट मेरी हायर सेकेण्डरी स्कूल कोटा के छात्र -छात्रो ने सीजी बोर्ड परीक्षा में 10 वीं एवं 12 वी के में अच्छे अंको के साथ अपना उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर अपने स्कूल का नाम रौशन किया है , चंचल खन्ना ने 12वी में 94.4 % अंको के साथ जिला बिलासपुर के प्रावीण सूची में द्वितीय स्थान एवं स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया , प्रांजल चंद्राकर 84.6 % स्कूल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं कशिश कुरैशी ने 83.2 % के साथ स्कूल में तृतीय स्थान प्राप्त किया I
कक्षा 10 वीं में निधी नामदेव ने 91.66% के साथ स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया , सृष्टि मानिकपुरी 91.33 % के साथ स्कूल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं प्राची साहू ने 90 % के साथ स्कूल में तृतीय स्थान प्राप्त किया I गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के परिणाम स्वरुप विद्यालाय में 10 वीं और 12वीं का परिणाम 100 प्रतिशत रहा है I
10 वी में 18 छात्रो ने एवं 12 वी में 12 छात्रो ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होकर नगर का नाम रौशन किया है I





