Global news live
करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*गणगौर माता की 16 दिन पूजा करने के बाद चैत्र शुक्ल पक्ष तृतीया के दिन मां गणगौर का विसर्जन किया गया*

*करगीरोड ग्लोबल न्यूज़ हरीश चौबे की रिपोर्ट** कोटा गणगौर त्यौहार भगवान शिव और देवी पार्वती के प्रेम और विवाह को समर्पित है। गणगौर एक ऐसा त्यौहार है जिसे अग्रवाल समाज की लड़की हो या महिला हर कोई मनाता है। त्योहार के दौरान अविवाहित लड़कियां और विवाहित महिलाएं दोनों ही पूरे रीति-रिवाजों और रीति-रिवाजों के साथ भगवान शिव और माता पार्वती के एक रूप गणगौर की पूजा करती हैं।इस पूजा में पांच मूर्तियां की पूजा की जाती है गणगौर माता ईसर कनीराम रोवा बाई सोवा बाई की पूजा की जाती है ।अग्रवाल समाज की महिलाओं के द्वारा गणगौर की पूजन 16 दिन कर विसर्जन स्थानीय बंधवा तलाव में किया गया यह परंपरा राजस्थान की वर्षों पुरानी चली आ रही है जिसमें होली के दूसरे दिन से जिस कन्या का विवाह होली के पहले हुआ होता है वह कन्या अपने मायके में कुंवारी कन्याओं के साथ गणगौर की पूजा विधि विधान से करती हैं होली के दूसरे दिन से पूजा प्रारंभ होकर चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन सुबह से पूजन किया जाता है उसी दिन शाम को गणगौर माता पूजन कर विसर्जन गाजा बाजा मारवाड़ी गीतों के साथ हर्षोल्लास के साथ गणगौर का त्यौहार मनाया जाता है एवं गणगौर माता का विसर्जन किया जाता है

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*