पंखाजूर

*शिक्षक मोर्चा कोयलीबेड़ा द्वारा धरना स्थल पर शिक्षक दिवस मनाया गया*

शिक्षक मोर्चा कोयलीबेड़ा द्वारा धरना स्थल पर शिक्षक दिवस मनाया गया….
*बिप्लब-की रिपोर्ट*

*पखांजुर-ग्लोबल न्यूज़*

शिक्षक मोर्चा कोयलीबेड़ा द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल के द्वितीय दिवस में शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर कोयलीबेड़ा विकास खण्ड के सेवानिवृत्त हो चुके सम्मानीय शिक्षकों का श्रीफल और कलम से स्वागत किया गया।
शिक्षक मोर्चा कोयलीबेड़ा के शिक्षक, शिक्षिकाएं अनिश्चितकालीन हड़ताल में होने के बाद भी अपने कर्तव्य और दायित्वों का निर्वहन करते हुए, हड़ताल स्थल पर सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षकों को ससम्मान आमंत्रित कर,और स्वागत करके शिक्षक दिवस मनाया। मोर्चा के सह संयोजक अशोक मृधा और गणेश दास ने बताया कि इस अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान भविष्य में जितने भी त्योहार आएंगे उसे मनाकर हम अपना हड़ताल मांग पूरी होने तक जारी रखेंगे।
और जब तक बी ई ओ और लेखापाल को नही हटाया जाता, जब तक हमारी मांगे पूरी नही होगी तब तक हम सभी हड़ताल पर डटे रहेंगे ,चाहे इसके लिए शिक्षकों कुछ भी करना पड़े।

Latest
*पशु चिकित्सालय की बदहाल स्थिति* * कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन का 29वां स्थापना दिवस 03 अगस्त को * * स्मार्ट मीटर योजना बंद करने कांग्रेस की प्रेस वार्ता* *गब्बर सिंह स्वास्थ्य विभाग सेवानिवृत्त हुए दी गई  विदाई * *मयूर शिशु मंदिर उ. मा. वि. में गुरु पूर्णिमा पर्व का भव्य आयोजन* *कोटा-रतनपुर मार्ग पर गड्ढों का साम्राज्य कोटा प्रशासन एवं जन प्रतिनिधि कब जागेगा?* *सड़क भी बनेगी जलभराव से भी मिलेगी राहत अश्वनी शर्मा* *ट्रांसपोर्ट नगर बनाने राज्य शासन ने स्वीकृत किए 16.41 करोड़* *अमरकंटक श्रावण के प्रथम दिवस से ही हुआ शिवमय* *डबल इंजन सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर युवाओं का भाजपा में प्रवेश*