बिलासपुर

बिलासपुर
*जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 22 मई को*


बिलासपुर, 20 मई 2023/ राज्य शासन द्वारा रामायण मंडलियों को प्रोत्साहन देने हेतु पूरे प्रदेश में रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 22 मई को दोपहर 12 बजे देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन में होगा। इससे पूर्व जिले में विकासखंड स्तर पर रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ, जिसके विजेता टीम जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विकासखंड स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में कोटा विकासखंड से अँगना के तुलसी मानस मंडली चुरेली, तखतपुर विकासखंड से तुलसी के चौरा मानस मंडली सिलतरा, मस्तूरी विकासखंड से जय माँ काली मानस मंडली परिवार वेदपरसदा एवं बिल्हा विकासखंड से राम सुधारस मानस मंडली तिफरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रामायण मंडलियों के कलाकारों के संरक्षण, संवर्द्धन एवं कला दलों के सतत विकास हेतु ’रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना’ शुरू की गई है।

Latest news
*धरना मे विधायक इन्द्र साव एवं गिरीश देवांगन शामिल हुए* *आत्मनिर्भर भारत अभियान: भाटापारा प्रेसवार्ता* *डिप्टी सीएम ने लगभग सात करोड़ रुपए के विकास कार्यो का किया लोकार्पण व भूमिपूजन* *अमरकंटक बजरंग दल की पहल से  पशुओं को मिला ‘सुरक्षा कवच’* *अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ* *शराब दुकान को शीघ्र अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग* *अमरकंटक में 69वीं राज्य स्तरीय शालेय  प्रतियोगिता का भव्य आगाज़* *खेल केवल जीत-हार नहीं, जीवन का उत्सव है:- शिवरतन शर्मा* *महिला ने लगाया आरक्षक पर गंभीर आरोप जबरदस्ती अवैध शराब बेचने का मामला * *अमरकंटक की पावन धरा  पर वर्षा का रसमय आलिंगन*