रायपुर

पूजा पाठ कर मनाया कमरछठ तिहार…..

*रायपुर ग्लोबल न्यूज */ धार्मिक समाचार /रायपुर,संतान की सुख समृद्धि के लिए विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने अपने गृह ग्राम टेकारी में ग्राम की समस्त माता बहनों के साथ व्रत रखा और पूजा पाठ कर बच्चों की दीर्घायु की कामना की,


रायपुर । संतान की सुख समृद्धि एवं दीर्घायु का महापर्व कमरछठ तिहार में धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के द्वारा आज विधिवत पूजा पाठ कर मनाया।
धर्म आस्था का महापर्व कमर छठ भगवान बलराम जी के जन्म दिवस पर माताएं बहने अपने बच्चों के दीर्घायु के लिए यह व्रत रहती है।
इस कमरछठ तिहार को धरसीवां विधायक अनिता शर्मा ने अपने गृह ग्राम टेकारी में ग्राम की समस्त माता बहनों के साथ व्रत रखा और पूजा पाठ कर बच्चों की दीर्घायु की कामना की कहा कमरछठ त्यौहार निश्चित ही माता और पुत्रों की बीच के समर्पण और आत्मविश्वास का प्रतीक है यह त्यौहार पूरे प्रदेश में बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है और माता बहने दूध,दही,घी पसहर का चावल अनेक प्रकार की भाजियों से भोग लगाकर व्रत तोड़ती है इस पर्व को मैं समस्त क्षेत्रवासियों को बलराम जन्मोत्सव कमरछठ तिहार की शुभकामनाएं देती हूं।

Latest
*शिवरतन शर्मा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का दिया मंत्र* *अमरकंटक की शाम और यादव  की समोसी का अनोखा स्वाद* *पशु चिकित्सालय की बदहाल स्थिति* * कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन का 29वां स्थापना दिवस 03 अगस्त को * * स्मार्ट मीटर योजना बंद करने कांग्रेस की प्रेस वार्ता* *गब्बर सिंह स्वास्थ्य विभाग सेवानिवृत्त हुए दी गई  विदाई * *मयूर शिशु मंदिर उ. मा. वि. में गुरु पूर्णिमा पर्व का भव्य आयोजन* *कोटा-रतनपुर मार्ग पर गड्ढों का साम्राज्य कोटा प्रशासन एवं जन प्रतिनिधि कब जागेगा?* *सड़क भी बनेगी जलभराव से भी मिलेगी राहत अश्वनी शर्मा* *ट्रांसपोर्ट नगर बनाने राज्य शासन ने स्वीकृत किए 16.41 करोड़*