Global news live
अमरकंटक ग्लोबल न्यूजमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*नर्मदा जयंती पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमा मय ढंग से मनाई जाएगी- कलेक्टर *

नर्मदा जयंती पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमा मय ढंग से मनाई जाएगी- कलेक्टर

18 दिसंबर को मुख्यमंत्री का अमरकंटक में दौरा कार्यक्रम प्रस्तावित- कलेक्टर

कलेक्टर ने मां नर्मदा जयंती तथा मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के पूर्व तैयारी संबंधित बैठक में दिए निर्देश

ग्लोबल न्यूज लाइव /श्रवण उपाध्याय

अमरकंटक (अनूपपुर) 11 दिसंबर 2024/ कलेक्टर  हर्षल पंचोली ने कहा है कि अनूपपुर जिले के अमरकंटक में नर्मदा जयंती पूरे हर्षोल्लास उमंग एवं गरिमामय ढंग से मनाई जाएगी। उन्होंने नर्मदा जयंती कार्यक्रम आयोजन के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए । उन्होंने निर्देशित किया कि इस हेतु अधिकारी अभी से तैयारी करना सुनिश्चित करें । उन्होंने कहा कि नर्मदा जयंती हेतु जिला स्तर पर कमेटी का गठन किया जाएगा तथा मध्य प्रदेश टूरिज्म से इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को भी इनवाइट किया जाएगा , जो कार्यक्रम को और भव्य रूप प्रदान करेंगे । कलेक्टर ने मां नर्मदा जयंती तथा 18 दिसंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम के पूर्व तैयारी की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।

बैठक में कलेक्टर  ने 18 दिसंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम के अनुरूप विभाग को रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री जी के दौरा कार्यक्रम, रूट चार्ट, सहित अन्य विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि नगर पालिका अधिकारी अमरकंटक कार्यक्रम मे सक्रिय योगदान निभाते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सदस्य लोगों का सहयोग लें। बैठक में कलेक्टर ने लोकार्पण एवं भूमि पूजन की सूची तैयार करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को अपना योगदान देकर कार्यक्रम का सफल आयोजन तथा अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मोतीउर रहमान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तन्मय वशिष्ठ शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ श्री सुधाकर सिंह बघेल, एसडीओपी पुष्पराजगढ़, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमरकंटक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ सहित अन्य विभिन्न विभागों के जिला एवं खंड स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*