Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*पैरा से बनाएं जा रहे है आकर्षक कलाकृतियां*

**भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट**पैरा से बनाएं जा रहे है आकर्षक कलाकृतियां,45 महिलाओं ने पैरा आर्ट में लिया हिस्सा*

*वन विभाग द्वारा बारनवापारा अभ्यारण्य एवं आस-पास के महिला स्व- सहयता समूहों एवं अन्य ग्रामीणों को दिया गया रोजगार मूलक प्रशिक्षण*

भाटापारा,5 दिसंबर /वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार मयंक अग्रवाल के निर्देशन एवं बारनवापारा अभ्यारण्य अधीक्षक आनंद कुदरया के मार्गदर्शन में बारनवापारा अभ्यारण्य एवं आस-पास के महिला स्व सहायता समूहों को रोजगार मूलक प्रशिक्षण हेतु पैरा आर्ट संबधित प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सहेली सोशल वेलफेयर फाउन्डेशन” के द्वारा ग्राम बार एवं रवान तथा आस-पास के ग्रामों के लगभग 45 महिलाओं को पैरा आर्ट में पैरा को छिलकर अनेक प्रकार की कलाकृति निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया। जिससे उन्हे स्वरोजगार प्राप्त होगा और आर्थिक स्थिति में सुधार की दिशा में सार्थक पहल होगा। पैरा आर्ट में एवं अन्य कलाकृति से महिला स्व सहायता समूह एवं बालिकाओं / ग्रामीणों द्वारा कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त होगा तथा तैयार किये गये सामग्रियों को बारनवापारा अभ्यारण्य में स्थित सॉवेनियर शॉपों में विक्रय हेतु रखा जावेगा तथा प्राप्त राशियों को संबंधित महिला स्व सहयाता समूहों में वितरण किया जावेगा।

Latest news
*1मार्च को भाटापारा मे व्यंजन मेला एवं हाट बाजार का आयोजन* *वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि* *अमरकंटक के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नारेंद्र सोनी का निधन * *कोटा में वंदे मातरम मित्र मंडल की बैठक: हिंदुत्व की रक्षा के लिए संकल्प लिया गया* *एनएचएम कर्मचारी संघ ने छत्तीसगढ़ बजट 2026 पर जताई नाराजगी* *संत गाडगे बाबा ने दिया स्वच्छता ही सच्ची पूजा का संदेश- शिवरतन शर्मा* *अमरकंटक में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला हर रविवार विशेषज्ञों की सेवाएं* *राज्य सरकार द्वारा पेश किये हुये बजट को गांव गरीब मजदूर महिला  कर्मचारी व वृद्ध जनों के साथ धो... *अमरकंटक में ठंड की एक बार फिर दस्तक* *प्रतिज्ञा पटेल ने अमरकंटक में किया विधि-विधान से समापन*