कोंडागांव

*निर्वाचन के दौरान वाहन, जुलूस, सभा, रैली इत्यादि की अनुमति हेतु वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिया गया प्रशिक्षण*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव की रिपोर्ट मो, 6264362956*



*कोण्डागांव, ग्लोबल न्यूज़* 20 सितम्बर 2023/* आगामी विधानसभा निर्वाचन के दौरान राजनैतिक दलों और प्रत्याशियों द्वारा प्रचार-प्रसार के लिए उपयोग में लाये जाने वाले वाहनों की अनुमति के साथ ही सभा, रैली, जुलूस आदि आयोजनों के लिए अनुमति के संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिये गये प्रशिक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले सहित प्रशिक्षकगण उपस्थित थे। जिला कार्यालय स्थित एनआईसी के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक सोनी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा ठाकुर, कोण्डागांव अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, केशकाल अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री शंकर लाल सिन्हा सहित सभी तहसीलदार एवं नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी उपस्थित थे।

Latest
*पशु चिकित्सालय की बदहाल स्थिति* * कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन का 29वां स्थापना दिवस 03 अगस्त को * * स्मार्ट मीटर योजना बंद करने कांग्रेस की प्रेस वार्ता* *गब्बर सिंह स्वास्थ्य विभाग सेवानिवृत्त हुए दी गई  विदाई * *मयूर शिशु मंदिर उ. मा. वि. में गुरु पूर्णिमा पर्व का भव्य आयोजन* *कोटा-रतनपुर मार्ग पर गड्ढों का साम्राज्य कोटा प्रशासन एवं जन प्रतिनिधि कब जागेगा?* *सड़क भी बनेगी जलभराव से भी मिलेगी राहत अश्वनी शर्मा* *ट्रांसपोर्ट नगर बनाने राज्य शासन ने स्वीकृत किए 16.41 करोड़* *अमरकंटक श्रावण के प्रथम दिवस से ही हुआ शिवमय* *डबल इंजन सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर युवाओं का भाजपा में प्रवेश*