Global news live
रायपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*मोहन साहू जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मे करोडो रूपये के गबन के पासिंग अधिकारी पर F.I.R. दर्ज नही करने, आरोप पत्र जारी कर खानापूर्ति *

*ग्लोबल न्यूज मनोज शुक्ला की रिपोर्ट*

रायपुर। जिला सहकारी बैंक केंद्रीय रायपुर में कर्मियों ने बैंक को ही चूना लगा दिया है। बैंक में कार्यरत कर्मियों ने करोडो रुपये का गबन किया है, जिसकी शिकायत राज्यपाल से की गई है। शिकायत के अनुसार बैंक में कार्यरत कर्मियों ने सुनियोजित तरीके से सीओडी शाखा में करोडो रुपये का गबन किया, जिसकी प्रारंभिक जाँच में पुष्टि हुई है। राजधानी के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में पदस्थ कर्मियों जिसमे सहायक लेखापाल, कनिष्ठ लिपिक, कैशियर व अन्य पर करीब पांच करोड़ से अधिक की राशि के गबन का आरोप है।

राजधानी के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मे करोडो की राशि का गबन किया गया जिसके तहत F.I.R. दर्ज भी कराई गई जिसके तहत आज दिनांक तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई सूत्रों की माने तो उक्त बैंक के एक कर्मचारी मोहन साहू जिसे आरोप पत्र जारी किया जा चूका है , जानकारी के अनुसार लगभग समस्त करोडो रूपये के गबन मे मोहन साहू ही पासिंग अधिकारी है , मुख्य आरोपी के ऊपर किसी तरह की कोई कार्यवाही ना करते हुवे छोटे छोटे कर्मचारियों पर अपराध दर्ज कराया गया , वहीं मोहन साहू इन सभी कार्यवाही से बिना डरे एक राजनैतिक पार्टी का प्रचार भी कर रहे है। कार्यवाही की बात करे तो कार्यवाही के नाम पर कुछ होता प्रतीत नहीं हो रहा है सभी मिलकर आरोपियों को बचाने मे लगे है। सूत्रों की माने तो सभी उच्चय अधिकारी बड़े नेता, मुख्यमंत्री, मंत्री, वो भी दोनों पार्टी के साथ मोहन साहू की फोटो को देख घबरा रहे?
फ़ाइल फोटो संलग्न

Latest news
* चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी के प्रशिक्षकों और बच्चों द्वारा दी गई श्रद्धांजलि* *देवरहा बाबा  मंदिर में तीन  दिवसीय महाशिवरात्रि  मेला* *कोटेश्वर महादेव की नगरी में सात दिवस मेला का भव्य आयोजन* *जीपीएम जिले में कांग्रेस समर्थित भारत बंद शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ बंद* *उमड़ा खेल प्रेमियों का उत्साह, युवाओं को मिला प्रतिभा प्रदर्शन का मंच* *नर्मदाँचल जन कल्याण सेवा समिति जीपीएम द्वारा सरकारी योजना कार्ड बनाने के लिए  एजेंटों की आवश्य... *रमन लोक कला महोत्सव लोक में राम की प्रस्तुति से दर्शकों को मिली सांस्कृतिक की अनुभूति* *अमरकंटक महाशिवरात्रि मेला की  तैयारियाँ पूर्ण* *जवाहर नवोदय विद्यालय में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल* *अमरकंटक के मंडल अध्यक्ष श्यामलाल सेन बने विधायक प्रतिनिधि*