Global news live
कोंडागांवछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर हुआ विविध आयोजन*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*

*सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर हुआ विविध आयोजन*

*कोण्डागांव, 13 दिसंबर 2024/* छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर कोण्डागांव जिले के महात्मा गांधी वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम 2012, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, चाईल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और नशे की लत से बच्चों को छुटकारा दिलाने हेतु नशा मुक्ति से संबंधित जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं से संबंधित एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। इसके साथ ही कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया और सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में बाल विवाह मुक्त कोण्डागांव का शपथ भी लिया गया। इस शपथ के माध्यम से स्थानीय समुदाय को बाल विवाह के खिलाफ जागरूक किया गया और इसके निवारण के लिए सभी ने मिलकर प्रयास करने की प्रतिज्ञा की।
इस कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी अवनी कुमार बिसवाल, उप संचालक समाज कल्याण विभाग  ललीता लकरा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी नरेंद्र सोनी, संरक्षण अधिकारी संस्थागत देखरेख गजेन्द्र पटेल, मिशन समन्वयक श्रीमती रीना सिंह ठाकुर, माधुरी उसेण्डी बाल देखरेख संस्था और चाईल्डलाइन 1098 की टीम ने भी भाग लिया।

Latest news
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल*