छत्तीसगढ़पेंड्रा गौरेला मरवाहीसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कवर्धा कांड के विरोध में कांग्रेस के द्वारा पेंड्रा बंद सफल*

*ग्लोबल न्यूज लाइव ब्यूरो जीपीएम*कवर्धा कांड के विरोध में कांग्रेस का पेंड्रा बंद सफल
पेंड्रा- 21/09/2024
कवर्धा में जारी हिंसा अग्निकांड और पुलिस प्रताड़ना से हुई प्रशांत साहू की मौत के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ज़िला कांग्रेस कमेटी गौरेला पेंड्रा मारवाही के आह्वान पर आज पेंड्रा बंद का  पूर्ण सफल रहा  जन्हा प्रत्येक शनिवार को शहर बंद ही रहता है  वन्ही आज नगर के लोगो ने बंद का समर्थन दे बंद को पूर्ण सफल बनाया ज्ञात हो कि गुरुवार को आगजनी और हत्याकांड में गिरफ्तार बंदी की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंची प्रदेश कांग्रेस ने आज छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान किया प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज एवं पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है. कवर्धा कांड के दोषियों को सजा देने की मांग करते हुए प्रदेश में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रखा गया है.जिसने पेंड्रा  में छत्तीसगढ़ बंद का बड़ा असर:कवर्धा में उपजे विवाद के बाद कांग्रेस ने बंद बुलाया. लिहाजा पेंड्रा गौरेला में कांग्रेस बंद का असर दिख रहा है. जरुरी सुविधाएं छोड़कर शहर की सभी दुकानें बंद है. स्कूलों में भी बंद का असर दिखा. कक्षा पहली से पांचवीं तक के बच्चों को छुट्टी दे दी गई है. बड़ी संख्या में कांग्रेसी रैली निकालकर लोगों से बंद को समर्थन करने की अपील कर रहे हैं आज कांग्रेस छत्तीसगढ़ बंद को पेंड्रा में सफल बनाने नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पंकज तिवारी ओमप्रकाश अग्रवाल पार्षद रमेश साहू पार्षद शाहिद राइन महामंत्री पुष्पराज सिंह पवन केशरी मदन सोनी संतोष ठाकुर अनिल ठाकुर उमाकान्त सोनी अजय मिश्रा वीरेंद्र मिश्रा सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Latest
*ध्यान कुटि जर्जर  देखरेख के अभाव में ढह रहीं * *रामघाट पर टैक्सी यूनियन ने चलाया स्वच्छता अभियान* *बिल्हा के शिक्षाविद् जितेश अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान* *राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन*
*भाटापारा में विकास की सौगात एक साथ 3 वार्डों में 47.19 लाख के कार्यों का भूमिपूजन*


...
रविवार को रंगीन थे सीएमओ साहब पीएनबी के सामने खंभे से टकराई गाड़ी* *मां चंडी मंदिर शीतला मैया मंदिर में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित* *मारवाड़ी राधाकृष्ण मंदिर से अग्रसेन भवन तक भक्ति का रेला ऐतिहासिक शोभायात्रा* *कल्याण सेवा आश्रम से   108 कन्याओं ने कलश धारण कर बढ़ाई शोभा* *नगर साहू समाज भाटापारा के कार्यकारिणी
की घोषणा है*