तखतपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*तखतपुर नगोई में नाले पर किए गए अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर*


*ग्लोबल न्यूज लाइव ब्यूरो तखतपुर*
* नगोईमें नाले पर किए गए अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर*

*अवैध कब्जा हटते ही फिर शुरू हुआ जल का बहाव*

बिलासपुर,7 अगस्त 2024/ कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर तखतपुर तहसील के ग्राम नगोई में प्राकृतिक नाले को पाटकर जलबहाव बाधित करने और भवन निर्माण को ढहा दिया गया। अवैध कब्जा धारी को 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। अवैध कब्जा हटा दिए जाने से प्राकृतिक जल बहाव पूर्व की तरह बहाल हो गई है।

एसडीएम तखतपुर डॉ. ज्योति पटेल ने बताया कि ग्राम नगोई तहसील तखतपुर में लता अग्रवाल पति पंकज अग्रवाल द्वारा ग्राम में प्राकृतिक जल बहाव व नाले को पाटकर बाउंड्रीवाल व कमरे का निर्माण कर राईस मिल विकसित किया जा रहा था। उन्होंने तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।तहसीलदार तखतपुर श्री सोनू अग्रवाल द्वारा बेदखली आदेश जारी किया गया तथा 7 अगस्त को मौके पर उपस्थित होकर जेसीबी से निर्माण कार्य को ध्वस्त किया गया। लता अग्रवाल द्वारा अपनी भूमि से लगी लगभग 1एकड़‌ भूमि पर मुरुम पाट दी गई थी। इस हेतु लगभग 50 लाख की लागत भूमि स्वामी को आई थी। उक्त पाटी गई मुरूम को हाइवा व जेसीबी की मदद से हटाकर प्राकृतिक पानी के बहाव को पुनः पूर्व स्वरूप में लाया गया। लता अग्रवाल पर उक्त कृत्य के लिए 10000/- शास्ति भी अधिरोपित की गई।

तखतपुर नगोई
Latest
*अमरकंटक में 3 अक्टूबर को होगा शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी का आगमन* *अमरकंटक में निकली विशाल कलश यात्रा* *ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का विरोध मार्च, पुतला दहन* *ब्रेकिंग न्यूज़ बाबा कल्याण दास की अध्यक्षता में अयोध्या में भव्य भागवत कथा* *मोबाइल चोरी कर UPI से 2.84 लाख उड़ाने वाले 4 गिरफ्तार* *बिल्हा पुलिस की कार्यवाही डी जे लगाने अतिरिक्त एंगल वाले 2 पिकअप जब्त* *अमरकंटक में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 पर केस* *ब्रेकिंग न्यूज़ युवा चेहरे सूरज  को बड़ी जिम्मेदारी साहू समाज ने जताया विश्वास* *ब्रेकिंग न्यूज़ खोगसरा खाट से अस्पताल तक जच्चा बच्चा सुरक्षित* *म. प्र ब्रेकिंग भ्रष्टाचार के खिलाफ खबर लिखने पर पत्रकार पर प्राणघातक हमला*