
*मथुरा उच्च माध्यमिक विद्यालय में तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शिविर का आयोजन *
पखांजूर ऐसेबेड़ा मथुरा उच्च माध्यमिक विद्यालय में तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शिविर का आयोजन किया गया
//बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट//
पखांजुर (ग्लोबल न्यूज़)
आज दिवस दिन शनिवार दिनांक15/07/2023 को ऐसेबेड़ा मथुरा उच्च माध्यमिक विद्यालय में तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में व्यवहारिक न्यायालय वर्ग 2 न्यायधीश रवि कश्यप ने विद्यालय के बच्चों को विधि तथा कानून के बारे में जानकारी दिया। जिसमें बाल विवाह, मोटर दुर्घटना, बाल श्रम, बाल अपराध, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, एवं मानव अधिकार, संविधान की जानकारी दिया । तथा करियर काउंसलिंग, आत्मनिर्भर कैसे बने अपने व्यक्तित्व का विकास किस प्रकार करें । तथा विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के महत्व को समझाया। तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया गया । शिविर में 153 विद्यार्थी एवं 16 स्कूल स्टाफ एवं विधिक स्वयं सेवक गुरुदास बिश्वास,बिकास तरफदार उपस्थित थे।
