Global news live
बिलासपुरसंपादक हरीश चौबे

*लोकसभा चुनाव के लिए जोरों से चल रही तैयारियां*

*ग्लोबल न्यूज लाइव वेब ब्यूरो बिलासपुर*
*लोकसभा चुनाव के लिए जोरों से चल रही तैयारियां*

*कोनी में इस बार भी होगा इव्हीएम स्ट्रांग रूम*

*सामग्री वितरण एवं मतगणना भी इसी स्थल से*

*कलेक्टर-एसपी ने टीम के साथ किया स्थल निरीक्षण*
बिलासपुर, 21 मार्च 2024/कलेक्टर अवनीश शरण एवं एसपी रजनेश सिंह ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का दौरा किया। इंजीनियरिंग कॉलेज में इस बार भी स्ट्रांग रूम के साथ ही सामग्री वितरण एवं मतगणना का कार्य किया जायेगा। उन्होंने भवन के भीतर और बाहर की जाने वाली विभिन्न जरूरी व्यवस्थाओं के लिए स्थल चिन्हांकन किया और तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए। चूंकि पूरी चुनाव प्रक्रिया गरमी के मौसम में हो रही है, इसलिए तेज गरमी से बचाव के अनुरूप बैठक व्यवस्था एवं बड़े-बड़े कूलर लगाने को कहा है। कलेक्टर ने पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान की गई व्यवस्था के बारे में एसपी सहित नये अधिकारियों को बताई और इस बार के प्रस्तावित बदलाव के बारे में सुझाव लिए। उन्होंने लगभग आधे घण्टे तक प्रस्तावित विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्हेांने प्रेक्षक कक्ष, बैरिकेडिंग, सुरक्षा, सामग्री वितरण एवं वापसी काउंटर, पार्किंग, मीडिया, सामग्री मिलान स्थल, केन्टीन आदि का आकलन किया। विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी संबंधित अधिकारियों को चुस्त-दुरूस्त इंतजाम करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ रामप्रसाद चौहान, एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी, एडिशनल एसपी अर्चना झा, पीडब्ल्यूडी ईई सीके पाण्डे, एसडीओ ईएण्डएम ऋषि गुप्ता तैयारी से जुड़े तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*