Global news live
करगी रोड कोटा

*अरपा नदी की छाती को लगातार छलनी करने वाले रेत माफियाओं पर कोटा एसडीएम तिवारी ने की बड़ी कार्रवाई *

कोटा एसडीएम पीयूष तिवारी


* ग्लोबल न्यूज कोटा ब्यूरो*बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग, राजस्व विभाग, खनिज के अवैध उत्खनन करने वाले पर कार्यवाही के
*निर्देशानुसार.. कोटा एसडीएम पियूष तिवारी ने. रेत के अवैध उत्खनन और रेत माफियों पर शिकंजा कसा

*एसडीएम तिवारी की लगातार कार्यवाही से रेत माफियाओं में मचा हड़कम्प, चार ट्रैक्टर, एक हाइवा ,एक पोकलेन जप्त।जिले की कई रेत खदान बंद होने के बाद भी लगातार अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन की शिकायतें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पीयूष तिवारी को मिल रही थीं। कलेक्टर अविनिश शरण के निर्देश पर मंगलवार देर रात आमामुड़ा,धोबघट रेत खदान से अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते एक हाइवा व एक पोकलेन जब्त किया गया है,पोकलेन को जब्त करने की कार्रवाई करते हुए बेलगहना पुलिस चौकी परिसर अभिरक्षा में हाइवा को खड़ा किया व पोकलेन को शील कर दिया गया। वहीँ आज बुधवार की सुबह एसडीएम पीयूष तिवारी द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए जोगीपुर रेत घाट से रेत से भरी चार ट्रैक्टर ट्रॉली को भी जप्त कर कार्यवाही की गई। प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। इस ताबड़तोड़ कार्यवाई से रेत माफियों में दहशत का माहौल बन गया है।

Latest news
*अमरकंटक  घाट के समीप सुलभ शौचालय महीनों से बंद* *श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा को ओढ़ाई 111 मीटर लंबी चुनरी* *सिंधी अकादमी की अध्यक्ष सुषमा जेठानी ने मंत्री राजेश अग्रवाल से की सौजन्य मुलाकात*  *रमन लाल अग्रवाल ने किया देहदान* *धर्मांतरण मामले को लेकर  दीपक  ने कलेक्टर और एसपी को सौपा  ज्ञापन* *सीसी रोड का भाजपा नेता शिवरतन  ने किया भूमिपूजन* *अमरकंटक के शांतिकुटी आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन* *राजस्व मंत्री ने बलौदाबाजार में लगभग साढ़े तीन करोड़ के विकास कार्यो की दी सौगात* *13 जून आज रायपुर के इंडोर स्टेडियम में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब* *शिखा सिंह राजपूत का आरक्षक पद पर चयन  क्षेत्र का बढ़ाया मान*