करगी रोड कोटा

*कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने विधानसभा में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन वसूली पर प्रश्न उठाये*

*ग्लोबल न्यूज हरीश चौबे/रामनारायण यादव की रिपोर्ट***ग्लोबल समाचार रायपुर रेत का अवैध उत्खन्न अवैध परिवहन की अवैध वसूली पर प्रश्न उठाया – कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने
संदर्भ प्रश्न काल विधानसभा दिनांक 20/02/2024-
विधानसभा के प्रश्नकाल के कार्यवाही के दौरान कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने खनिज मंत्री/मुख्यमंत्री से प्रश्न के माध्यम जवाब मांगा की वित्तीय वर्ष 2022-23, 23-24 के दौरान अवैध उत्खनन् अवैध परिवहन के कितने मामले आये और क्या कार्यवाही की गई, कितने प्रकरण बनाये गये। अटल श्रीवास्तव ने प्रश्न करते हुए यह भी पुछा कि अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन के साथ क्या सरकार अवैध वसूली पर भी रोक लगायेगी! अटल श्रीवास्तव ने कहा कि ग्राम पंचायतों में पंचायतों के काम के लिए भी किसान ट्रेक्टर से रेत परिवहन करता है या अपने घर के काम के लिए भी अपने पंचायत क्षेत्र में ही रेत परिवहन करता है उनसे अवैध वसूली सिपाही से लेकर 112 तक के लोग कर रहे है, क्या मुख्यमंत्री जी इस पर रोक लगाने का कोई विचार करेंगे।
विधायक अटल श्रीवास्तव के प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री के स्थान पर मंत्री ओ पी चौधरी ने कहा कि अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन, कार्यवाही की जानकारी, संख्या की जानकारी एवं राशि की जानकारी प्रकरणों में किये गये एफआईआर की जानकारी लिखित में आपकों प्रदान कर दी गई है। अवैध वसूली को लेकर मंत्री ने माननीय सदस्य एवं सदन को आश्वस्त किया कि यह गंभीर बात है इसकों लेकर चर्चा की जायेगी और इसमें गंभीरता से विचार किया जायेगा।

Latest
*पशु चिकित्सालय की बदहाल स्थिति* * कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन का 29वां स्थापना दिवस 03 अगस्त को * * स्मार्ट मीटर योजना बंद करने कांग्रेस की प्रेस वार्ता* *गब्बर सिंह स्वास्थ्य विभाग सेवानिवृत्त हुए दी गई  विदाई * *मयूर शिशु मंदिर उ. मा. वि. में गुरु पूर्णिमा पर्व का भव्य आयोजन* *कोटा-रतनपुर मार्ग पर गड्ढों का साम्राज्य कोटा प्रशासन एवं जन प्रतिनिधि कब जागेगा?* *सड़क भी बनेगी जलभराव से भी मिलेगी राहत अश्वनी शर्मा* *ट्रांसपोर्ट नगर बनाने राज्य शासन ने स्वीकृत किए 16.41 करोड़* *अमरकंटक श्रावण के प्रथम दिवस से ही हुआ शिवमय* *डबल इंजन सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर युवाओं का भाजपा में प्रवेश*