Global news live
बिलासपुर

*मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना से संवर रहे हैं जिले के 1365 स्कूल भवन*


बिलासपुर ब्यूरो@

*स्कूलों का कायाकल्प होने से बच्चों को पढ़ाई के लिए मिलेगा बेहतर परिवेश*
बिलासपुर, 26 जून 2023/प्रदेश की शालाओं में उच्च स्तर की अधोसंरचनात्मक सुविधाएं विकसित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना शुरू की गई है। जिले में मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत 1365 स्कूलों को संवारने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप स्कूलों का कायाकल्प होने से बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर परिवेश मिलेगा। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में इस योजना के तहत स्कूल भवनों को संवारने का कार्य निरंतर जारी है। 74 करोड़ 74 लाख 59 हजार रूपए की लागत से 1365 स्कूलों का कायाकल्प किया जा रहा है। इन स्कूलों में छतों को सुधारने का काम, पॉलिश, दीवारों में रंगरोगन, शौचालयों की मरम्मत के साथ साज सज्जा का कार्य किया जा रहा है। स्कूल भवनों की पुताई का काम प्राकृतिक गोबर पेंट से किया जा रहा है। इससे स्कूल भवन देखने में काफी आकर्षक लग रहे है।
जिले के जिन स्कूलों में मरम्मत का कार्य पूरा हो गया है। वे बिल्कुल नये स्वरूप में नजर आ रहे है। इन स्कूल के बच्चों को बेहतर परिवेश में पढ़ने की सुविधा मिलेगी। जिन स्कूलों में मरम्मत कार्य पूर्ण हो चुका है, वहां के ग्रामीण मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि इस योजना से बच्चों को बेहतर स्कूल भवन मिलेगा और वे अच्छे से पढ़ाई कर पाएंगे।

Latest news
*अमरकंटक में मूसलाधार बारिश से बह गए हजारों नारियल  व्यापारियों को भारी नुकसान* *अमरकंटक पवित्र नगरी में उपेक्षित रही लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती* *अमरकंटक में नर्मदा समग्र घाट टोली द्वारा नर्मदा नदी से बारिश में बहकर आया कचरा निकाला गया* *अमरकंटक में अधिमास ज्येष्ठ पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब*
*भाटापारा वरिष्ठ पत्रकार श्याम सुंदर को सौंपी गई बलौदा बाजार जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी* *आस्था के सर्वोच्च पायदान पर गौवंश है विराजमान* *आकाशीय बिजली का कहर युवक-युवती की दर्दनाक मौत* *अमरकंटक नगर पालिका कर्मचारी श्याम सिंह सेवानिवृत्त का सम्मान समारोह* *बाबा कल्याण दास से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किए सीएम मोहन यादव* *सुशासन तिहार में जनता के बीच पहुंचे भाजपा नेता शिवरतन शर्मा*