
*कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव विभिन्न कार्यक्रमों में उपस्थित रहे*
**कोटा ग्लोबल न्यूज भरत गुप्ता/गोपाल यादव की रिपोर्ट**विधायक अटल श्रीवास्तव आज 25 दिसंबर को कोटा नगर के चर्च परिसर में पहुंचकर कोटा के मसीही समाज को क्रिसमस की बधाई दी इस अवसर पर एडवोकेट हैरिस लाल परिवार एवम मसीही समाज के प्रमुख लोगों ने विधायक का निर्वाचन के बाद पहली बार आगमन पर स्वागत किया कोटा कोटा से रवाना होकर विधायक अटल श्रीवास्तव ग्राम डबरी पारा करपीहा कोस कटी पहुंच कर ग्राम में आयोजित गुरु घासीदास बाबा की जयंती में शामिल हुए ग्रामीणों ने घासीदास जयंती के अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित होकर नवनिर्वाचित विधायक का स्वागत सत्कार किया और बाबा की पूजा अर्चना में शामिल किया बड़े उत्साह से जयंती मनाई गई और विधायक से भेंट मुलाकात पूरे ग्रामवासी सरपंच पंच जनपद सदस्यों के साथ चर्च करते रहे । ग्राम करका में आयोजित सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन एवं पेसा अधिनियम की जिला स्तरीय सम्मेलन में भी विधायक अटल श्रीवास्तव शामिल हुए उक्त कार्यक्रम का आयोजन प्रेरक स्वयंसेवी संस्था बिलासपुर सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन महासंघ बिलासपुर ने किया था इस आयोजन में विधायक के साथ लोक सेवा आयोग के सदस्य संत कुमार नेताम सहित आदिवासी समाज के प्रमुख नेता भी उपस्थित थे सबने वन प्रबंधन एवं पेसा कानून को लेकर आदिवासियों के अधिकारों को लागू करने की बात कही सभी कार्यक्रमों में विधायक अटल श्रीवास्तव के साथ ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य दीक्षित अरुण त्रिवेदी जूनियर दिलीप श्रीवास अभय नारायण राय शामिल हुए वहीं ग्राम वासियों की ओर से डॉ राधेश्याम अनत नोखेलाल पंकज सूखी लाल पंकज गौकारण पंकज राकेश पंकज राजू पंकज सरपंच प्रदीप सिदार आदिवासी नेता राजू सिद्धार्थ किसान कांग्रेस के संतोष बघेल चिंताराम ध्रुव उप सरपंच रविंद्र यादव सरिता ध्रुव गायत्री भानु राजकुमार मरकाम तिरुपति नेम अमेरिका साहू अनीता धूलिया दुर्गा भानु सीमा भानु मंदाकिनी फरसो सतरूपा मरावी खूनी राम चतुर्वेदी लखन लाल गायकवाड भोला नवरंग सरपंच मटसागरा सरपंच सिरसाहा सरपंच जनपद सदस्य अली बाबा कश्यप अशोक आनंद भारत पटेल आदि उपस्थित रहे

