Global news live
कांकेर

*ग्राम पंचायत कार्यालय के कबाड़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर *

ग्राम पंचायत धरमपुर कार्यालय के कबाड़ में मिली देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर, मचा बवाल–

//बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट//

पखांजुर(ग्लोबल न्यूज़)
देश के लोगों के लिए लोकतंत्र में प्रभावी भागीदारी के लिए सशक्त माध्यम खड़ा करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सम्मान कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत धरमपुर में तार-तार हो रहा है। ग्राम पंचायत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का तैलचित्र कबाड़ मे रखी गई है। ग्राम पंचायत धरमपुर कार्यालय के कबाड़ मे देश के स्वाभिमान और गौरव के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले बापू के तैलचित्र को इस तरह रखे जाने को लेकर जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी की कार्यप्रणाली को संदेह की दृष्टि से देखा जा रहा है। अपने कार्यों की महानता के कारण महात्मा गांधी विश्व मानव माने गए, लेकिन अपने देश में उनका आदर राष्ट्रपिता कहकर किया जाता है। लेकिन तस्वीर को इस तरह से अपमानित ढंग से रखा जाना गांधीजी के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है।
मामले में ग्राम पंचायत धरमपुर के सचिव से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नही हो पाया। उसके बाद इस मामले की जानकारी जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को दी गई है। देखने वाली बात यह होगी कि जिम्मेदार कर्मचारी के ऊपर अधिकारी द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है या फिर मामले को ढकने के लिए अधिकारी लीपापोती करते हैं।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*