Global news live
अमरकंटकसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली सूर्य घर योजना*

प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली सूर्य घर योजना के तहत 3 किलोवाट के पैनल में 78 हजार रूपये अधिकतम सब्सिडी घरेलू उपभोक्ताओं के लिये

योजना के बारे में टोल फ्री नं.-1912 पर संपर्क कर जानकारी की जा सकती है प्राप्त

*अनूपपुर / अमरकंटक ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*

28 जुलाई 2024/ वर्तमान में प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली सूर्य घर योजना संचालित है । हर घर पर सूर्य से संचालित सोलर प्लेट लगाने की जो स्कीम है । यदि उपभोक्ता इस योजना में शामिल होते हैं तो भारी भरकम बिजली के बिल में काफी सहूलियत मिलेगी । कार्बन सुप्रीम जो हम आने वाली पीढ़ियों को देकर जा रहे हैं, उसमें भारी मात्रा में कमी होगी , पर्यावरण में विकास होगा और आत्मनिर्भर विद्युत उपभोक्ता बनेंगे। उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर योजना के बारे में जानकारी लेकर सोलर के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने । ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से pmsuryaghar.gov.in साइट पर जाकर पंजीयन किया जा सकता है , इस पंजीयन के माध्यम से सब्सिडी हितग्राही के खाते में आ जाएगी । प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली सूर्य घर योजना में 3 किलोवाट के पैनल में टोटल 78 हजार रूपये अधिकतम सब्सिडी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए है । 2 किलोवाट के पैनल में 60 हजार रुपए और 1 किलो वाट के पैनल में 30 हजार रूपये की सब्सिडी केंद्र सरकार द्वारा डायरेक्ट हितग्राही के खाते में दी जाएगी ।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*