करगी रोड कोटाग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कोटा जनपद पंचायत कार्यालय में साफ-सफाई के नाम पर बदहाली*

कोटा ग्लोबल न्यूज संपादक हरीश चौबे की रिपोर्ट

कोटा समाचार—जनपद पंचायत कोटा में स्वच्छता अभियान की उड़ रही धज्जियां, कचरे के ढेर में पड़ी फाइलें और टूटी कुर्सियां

कोटा जनपद रियों-अधिकारियों! पंचायत कार्यालय में साफ-सफाई के नाम पर बदहाली का आलम है। कार्यालय के प्रथम तल में बाहर बरामदे में पुराने दस्तावेज, फाइलें टूटी कुर्सियां और अलमारियां कचरे के ढेर में बाथरूम में भयंकर गंदगी जिससे संक्रमण फैलने की संभावना है। स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ रही हैं।

अधिकारी एवं कर्मचारियों की अनदेखी के कारण कार्यालय की स्थिति दयनीय बनी हुई है। एक ओर अधिकारियों के कमरे जिला स्तर के अधिकारियों से भी ज्यादा सुसज्जित हैं, एयर कंडीशन वहीं दूसरी ओर कार्यालय के सामने स्थित गार्डन का हाल बेहाल है। गार्डन में कचरे का अंबार लगा है, बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं है और न ही पेड़-पौधे लगाए गए हैं। अब जबकि वर्षा ऋतु के समापन का समय आ गया। वाह रे अधिकारी तेरा खेल समस्या परे।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकारियों के ऑफिस आने का कोई तय समय-सारणी नहीं है। कई अधिकारी एवं बड़े बाबू वर्षों से एक ही जगह पर जमे हुए हैं। ट्रांसफर होने के बाद भी स्टे लेकर वहीं टिके हुए हैं, जिससे कार्यालय में मनमानी बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जनपद पंचायत कार्यालय की साफ-सफाई और व्यवस्था में सुधार की मांग की है।

गार्डन के सामने कचरा का ढेर
Latest
*तीजा में ट्रेन बंद  छत्तीसगढ़ियों में आक्रोश* *हरतालिका तीज 14 सितंबर को रखा जाएगा निर्जला व्रत*
*भाटापारा में भाजपा का एक महीने का सेवा संकल्प* *अमरकंटक में रिमझिम बारिश से बढ़ी ठिठुरन* *सितंबर से 17 अक्टूबर तक जनसेवा स्वच्छता और पर्यावरण  कार्यक्रम* *ब्रेकिंग न्यूज़  बुखार से पीड़ित छात्रा को उल्टी होने पर कुर्सी साफ करवाई* *ब्रेकिंग न्यूज़ बिल्हा स्वास्थ्य विभाग में सील मोहर कांड* *बिल्हा ब्रेकिंग न्यूज़ चंद्रशेखर बांधे को पुलिस ने दबोचा लोहे का गैती जप्त* *वन विभाग की लापरवाही पीपरखुटी में फिर बाघ का हमला किसान लहूलुहान  अधिकारी गहरी नींद में गांव म... *छेरकाबांधा की वेलकम डिस्टलरी में सन्नाटा प्रदूषण विभाग ने 3 माह से रोका प्लांट*