Global news live
करगी रोड कोटा

*गिरदावरी करने खेत में उतरे कलेक्टर संजीव झा*


*गिरदावरी करने खेत में उतरे कलेक्टर संजीव झा*

*शत प्रतिशत और शुद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश*
बिलासपुर, 26 अगस्त 2023/राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार ग्रामीण इलाकों में इन दिनों गिरदावरी की जा रही है। पटवारी के नेतृत्व में मैदानी अधिकारियों की टीम खेतों में लगे फसलों का सर्वे कर रही है। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने इस सिलसिले में आज बिलासपुर शहर से लगे ग्राम बिरकोना और खमतराई का दौरा किया। उन्होंने स्वयं कुछ खेतों में उतरकर गिरदावरी करते हुए फसल संबंधी जानकारी दर्ज की ,वहीं टीम द्वारा किए जा रहे गिरदावरी कार्य का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। गिरदावरी अभियान इस साल 1 अगस्त से शुरू हुआ है जो की 30 सितंबर को संपन्न होगा।
कलेक्टर श्री संजीव झा ने शहर के आसपास के ग्रामों में अत्यधिक सजगता के साथ गिरदावरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग खेतों को बिना डायवर्ट कराए मकान बनवा लेते हैं। मकान होने के बाद भी राजस्व रिकार्ड में ये खेत के रूप में दर्ज होते हैं। ऐसे रकबे में धान की खेती बताकर गड़बड़ी करने की आशंका ज्यादा होती है। ऐसे निहित स्वार्थ के लोगों को अभी से लगाम लगा दी जाए तो वास्तविक किसानों को धान बेचने में सहूलियत होगी।
कलेक्टर ने दोनों ग्रामों में करीब आधा दर्जन खसरों में लगी फसलों का मुआयना किया। उन्होंने अफसरों को शत प्रतिशत और त्रुटिविहीन गिरदावरी एंट्री के साथ खसरा अनुरूप नक्शे बटांकन के निर्देश दिए। साथ ही खसरा अनुसार शासकीय भूमि एवं अन्य मदों में दर्ज भूमि का गोशवारा रखने को कहा है। नक्शे में दर्ज चांदा मुनारा को संरक्षित रखते हुए भूमि के चिन्हांकन हेतु फिक्स्ड पॉइंट्स के निर्धारण हेतु निर्देशित किया गया। खसरे में स्थित वृक्ष, नलकूप की एंट्री फील्ड निरीक्षण कर किये जाने सहित ऑनलाइन प्रविष्टि में सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। उन्होंने मौके पर मौजूद कुछ किसानों से चर्चा कर फसलों की स्थिति, कीट प्रकोप, खाद की उपलब्धता आदि की भी जानकारी ली। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री हथेश्वर, अतिरिक्त तहसीलदार श्री शशिभूषण सोनी राजस्व एवं कृषि विभाग के अमले तथा किसान उपस्थित थे।

Latest news
*कोटा में वंदे मातरम मित्र मंडल की बैठक: हिंदुत्व की रक्षा के लिए संकल्प लिया गया* *एनएचएम कर्मचारी संघ ने छत्तीसगढ़ बजट 2026 पर जताई नाराजगी* *संत गाडगे बाबा ने दिया स्वच्छता ही सच्ची पूजा का संदेश- शिवरतन शर्मा* *अमरकंटक में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला हर रविवार विशेषज्ञों की सेवाएं* *राज्य सरकार द्वारा पेश किये हुये बजट को गांव गरीब मजदूर महिला  कर्मचारी व वृद्ध जनों के साथ धो... *अमरकंटक में ठंड की एक बार फिर दस्तक* *प्रतिज्ञा पटेल ने अमरकंटक में किया विधि-विधान से समापन* *भाटापारा को छत्तीसगढ़ बजट 2026 में करोड़ों की ऐतिहासिक सौगात* *नगरपालिका प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 5 एकड़ अवैध कब्जा हटाया गया* *पेंड्रा में विवाह भवन के सामने लाइबेरी निर्माण विवाद घोर लापरवाही का आरोप*