Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*नपा अध्यक्ष  अश्वनी शर्मा का छग पेंशनधारी कल्याण संघ ने किया सम्मान*



*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट**
नगर पालिका परिषद भाटापारा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष  अश्वनी शर्मा के लिए छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। पेंशनधारी कल्याण संघ ने नगर पालिका चुनाव में जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष  शर्मा को बेहतर कार्य करने का आशीर्वाद भी दिया। इस दौरान संघ की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तारतम्य में विभिन्न क्षेत्रों में सेवा देने वाली पाँच महिलाओं का भी सम्मान किया गया।

छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की ओर से सोमवार 10 मार्च को संघ कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद भाटापारा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष  अश्वनी शर्मा को आमंत्रित किया गया था। संघ ने नपा अध्यक्ष  शर्मा को नगरीय निकाय चुनाव में विजय प्राप्त करने पर बधाई देते हुए सम्मानित किया। इस आयोजन के लिए नपा अध्यक्ष श्री शर्मा ने संघ का आभार जताते हुए उनसे जनकल्याण में बेहतर कार्य करने के लिए आशीर्वाद माँगा। साथ ही नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पेंशनधारियों की नगर पालिका से संबंधित किसी भी तरह की समस्या के त्वरित निराकरण का वादा किया।

इस कार्यक्रम के दौरान पेंशनधारी कल्याण संघ की ओर से महिला दिवस के उपलक्ष्य में अनेक क्षेत्रों में बेहतर सेवा के लिए  रोहिणी मंडावी,  राजकुमारी मिरी, उत्तरा वर्मा,  निर्मला वर्मा एवं  सरोज बाघमार का सम्मान किया गया। संघ की ओर से स्वागत भाषण  आर.पी. पटेल ने दिया। कार्यक्रम में नायक सर,  एम. यदु,  कमल नारायण यदु,  आर. एस. शर्मा एवं आशाराम अनंत विशेष रूप से उपस्थित थे।

Latest news
*अमरकंटक में मूसलाधार बारिश से बह गए हजारों नारियल  व्यापारियों को भारी नुकसान* *अमरकंटक पवित्र नगरी में उपेक्षित रही लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती* *अमरकंटक में नर्मदा समग्र घाट टोली द्वारा नर्मदा नदी से बारिश में बहकर आया कचरा निकाला गया* *अमरकंटक में अधिमास ज्येष्ठ पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब*
*भाटापारा वरिष्ठ पत्रकार श्याम सुंदर को सौंपी गई बलौदा बाजार जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी* *आस्था के सर्वोच्च पायदान पर गौवंश है विराजमान* *आकाशीय बिजली का कहर युवक-युवती की दर्दनाक मौत* *अमरकंटक नगर पालिका कर्मचारी श्याम सिंह सेवानिवृत्त का सम्मान समारोह* *बाबा कल्याण दास से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किए सीएम मोहन यादव* *सुशासन तिहार में जनता के बीच पहुंचे भाजपा नेता शिवरतन शर्मा*