छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*मयूर शिशु मंदिर उ. मा. वि. में गुरु पूर्णिमा पर्व का भव्य आयोजन*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

भाटापारा 31 जुलाई/स्थानीय मयूर विद्यालय में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन उल्लास पूर्वक किया गया।
मां सरस्वती की प्रतिमा की पूजा-अर्चना, माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ
नगर के प्रसिद्ध धर्माचार्य एवं भागवत गीता के प्रवचन कर्ता श्रद्धेय पंडित झम्मन प्रसाद जी शास्त्री एवं नगर के वरिष्ठ साहित्यकार एवं शिक्षाविद बलदेव  भारती एवं संस्था के प्राचार्य  नंदलाल बाजपेई  का विद्यार्थियों द्वारा करतल ध्वनि से स्वागत करते हुए मंच तक ले जाया गया। संचालन समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अशोक बाजपेई अध्यक्ष रविंद्र जैन उपाध्यक्ष श्रवण अग्रवाल सचिव विजयमल कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ सदस्य  अखिलेश जिंदाणी ने अतिथियों का श्रीफल, पुष्प गुच्छ भेंट कर व शाल ओढ़ाकर सम्मान किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथि शास्त्री छात्रों को संस्कारवान, संस्कृतिवान बनने गुरुजनों पर आस्था व उनके बताए मार्ग का अनुसरण करते हुए विद्यार्जन करने, गुरु जो कहे उसे परमात्मा की आज्ञा मानकर स्वीकार  करने की प्रेरणा दी। शिक्षाविद भारती सर ने भी विद्यार्थियों को मोबाइल एवं सोशल मीडिया से दूर रहने, समय के साथ चलने, कर्तव्य पथ में अपनी पहचान बनाने पर जोर दिया  आगे उन्होंने कहा कि आपके जीवन के मूल्यवान 15 वर्ष समाप्त हो गए हैं, समय कम है, ऐसे में सन्मार्ग पर चलते हुए विकसित भारत की सेवा में यदि अपना योगदान दे सको तो सोने में सुहागा होगा, इसके लिए उन्हें शुभकामनाएं दी  अध्यक्ष अशोक बाजपेई ने कहा कि जीवन में ऐसे बहुमूल्य क्षण बहुत कम उपलब्ध होते हैं जब आपको ऐसे श्रेष्ठ धर्माचार्य और ज्ञानप्रवर शिक्षाविदों का सानिध्य प्राप्त होता है । अतः तुम्हें गुरुओं का सम्मान करते हुए शिक्षार्जन करना चाहिए। उपाध्यक्ष रविंद्र जैन  ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि गुरु ही परब्रह्म है इसके असीम गुणों का वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता इसलिए गुरु की शरण में विनम्र भाव से ज्ञान ग्रहण करें और स्वयं व देश का विकास करें। राह भूले को सन्मार्ग दिखाने वाला एवं धर्म की राह बताने वाला गुरु ही होता है संस्था की शिक्षिकाओं ने गुरु के महत्व पर अपने विचार प्रकट किये विमला राव श्री पूर्णा तिवारी  ने  छात्रों को गुरु के शरण एवं सानिध्य को राज मार्ग बताते हुए गुरु के प्रति बहुमान गुरु पूर्णिमा को ही नहीं अपितु सदैव होने की बात करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।
समिति द्वारा विद्यालय के सभी शिक्षकों को रोली गुलाल लगाकर सम्मान स्वरूप उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन श्रीपूर्णा तिवारी द्वारा एवं प्राचार्य द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। अंत में स्वल्पाहार का आयोजन किया गया एवं मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ

Latest
*पशु चिकित्सालय की बदहाल स्थिति* * कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन का 29वां स्थापना दिवस 03 अगस्त को * * स्मार्ट मीटर योजना बंद करने कांग्रेस की प्रेस वार्ता* *गब्बर सिंह स्वास्थ्य विभाग सेवानिवृत्त हुए दी गई  विदाई * *मयूर शिशु मंदिर उ. मा. वि. में गुरु पूर्णिमा पर्व का भव्य आयोजन* *कोटा-रतनपुर मार्ग पर गड्ढों का साम्राज्य कोटा प्रशासन एवं जन प्रतिनिधि कब जागेगा?* *सड़क भी बनेगी जलभराव से भी मिलेगी राहत अश्वनी शर्मा* *ट्रांसपोर्ट नगर बनाने राज्य शासन ने स्वीकृत किए 16.41 करोड़* *अमरकंटक श्रावण के प्रथम दिवस से ही हुआ शिवमय* *डबल इंजन सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर युवाओं का भाजपा में प्रवेश*