Global news live
अमरकंटकसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक पहुंचे किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष*

अमरकंटक पहुंचे किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष,मां नर्मदा दर्शन पश्चात कार्यकर्ताओं से की भेंट वार्ता ।
अमरकंटक -ग्लोबल न्यूज़ रिपोर्ट – श्रवण उपाध्याय
मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत सपत्निक मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली अमरकंटक पहुंच मां नर्मदा जी का दर्शन लाभ लिए । उपाध्यक्ष राजपूत जी अमरकंटक में दो दिवसीय भ्रमण व दर्शन हेतु सपत्नीक आए हुए थे । आज उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ नर्मदा मंदिर दर्शन कर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भेंट वार्ता करने के बाद अमरकंटक से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की ओर प्रस्थान कर गए , वन्हा से वे आगे की ओर प्रस्थान करेंगे ।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अनूपपुर श्याम नारायण शुक्ला ने बताया की उनका आगमन अमरकंटक हुआ है उनसे सौजन्य भेंट वार्ता हुई । उनके आगमन से सभी कार्यकर्ताओं में बढ़ी खुशी का माहौल रहा । चर्चा के दौरान राजपूत जी द्वारा यह बतलाया गया की इस बार लोकसभा चुनाव में हम लोग चार सौ पार जीत की बात कही । यह उनकी वाणी सही और सत्य भी है । मुलाकात बाद वे आगे निकल जायेंगे । उनसे सौजन्य भेंट मुलाकात करने जिले के अनेक कार्यकर्ता पहुंचे हुए है जिनमे प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष वेंकटनगर विजय सिंह राठौर , भाजपा मंडल कार्यालय मंत्री मनोज पाण्डेय, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह , मंत्री नर्मदा पटेल , महामंत्री सुरेंद्र सोनी , किसान मोर्चा सोसल मीडिया प्रभारी सुनीत सिंह , वेंकटनगर मीडिया आशीष तिवारी , अमरकंटक के वरिष्ट नेता – पार्षद दिनेश द्विवेदी (सोनू) , पत्रकार आदि मौके पर उपस्थित रहे ।

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*