Global news live
भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित*

-भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*भाटापारा ग्लोबल न्यूज*/ *अत्यंत उत्कृष्ट एवं प्रशंसनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित*
● *दुर्घटनाग्रस्त बलकर वाहन में बुरी तरीके से फंसे चालक को सुरक्षित निकाल अस्पताल पहुंचने वाले पुलिस स्टाफ को किया गया सम्मानित*
● *उत्कृष्ट जांच एवं विवेचना कार्यवाही द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी को माननीय न्यायालय से सजा दिलाने वाले पुलिस स्टाफ को किया गया सम्मानित*
● *निरीक्षक केसर पराग बंजारा, सउनि श्रवण नेताम, प्रधान आरक्षक अजय अंचल, धनंजय यादव, आरक्षक भूपेंद्र गुप्ता एवं प्रवीण यादव को किया गया सम्मानित*

दिनांक 23.12.2024 को रात्रि 09:00 बजे लगभग सूचना मिली कि *ग्राम लाहोद के पास एक बलकर वाहन CG07 BK7555 एक्सीडेंट होकर पलट गया है, जिसमें बलकर वाहन का चालक बहुत बुरी तरीके से अंदर फंस गया है।* कि सूचना पर थाना लवन पुलिस एवं हाईवे पेट्रोलिंग का पुलिस बल तत्काल घटना स्थल पहुंचा। घटना स्थल में वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त वाहन के अंदर बहुत बुरी तरीके से फंसा था, उसके लिए एक-एक पल बहुत ही कीमती था तथा किसी भी अनहोनी से बचने के लिए उक्त वाहन चालक को तत्काल बाहर निकालना अत्यंत आवश्यकता था। इस दौरान *पुलिस टीम में शामिल प्रधान आरक्षक धनंजय यादव, अजय अंचल, आरक्षक प्रवीण यादव, भूपेंद्र गुप्ता की टीम* द्वारा अत्यंत सूझबूझ एवं साहस का परिचय देते हुए तत्परतापूर्वक बलकर वाहन अंदर फंसे वाहन चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया एवं तत्काल उसे एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया है।

थाना कसडोल के अपराध क्रमांक 468/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के *प्रकरण में उत्कृष्ट जांच एवं विवेचना कार्रवाई के फलस्वरुप माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी के विरुद्ध दोष सिद्ध करते हुए आरोपी को 01 वर्ष कारावास की सजा एवं ₹25,000 अर्थदंड से दंडित किया* गया है। प्रकरण में सहायक उप निरीक्षक श्रवण नेताम द्वारा उत्कृष्ट जांच एवं विवेचना कार्यवाही संपादित किया गया, जिसके आधार पर आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा कारावास की सजा एवं अर्थदंड से दंडित किया गया है।

पूरी *तत्परता एवं साहस के साथ दुर्घटनाग्रस्त बलकर वाहन से चालक को सकुशल बाहर निकालने एवं उत्कृष्ट जांच एवं विवेचना कार्यवाही के फलस्वरुप अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी को माननीय न्यायालय से सजा दिलाने संबंधी कार्य की सराहना एवं प्रशंसा करते हुए आज दिनांक 25.12.2024 को सायं पुलिस अधीक्षक द्वारा इन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया* गया।

*पुरस्कृत पुलिस स्टाफ की जानकारी*
1. निरीक्षक केसर पराग बंजारा थाना प्रभारी लवन
2. सहायक उप निरीक्षक श्रवण नेताम थाना भाटापारा ग्रामीण
3. प्रधान आरक्षक धनंजय यादव थाना लवन
4. प्रधान आरक्षक अजय अंचल थाना लवन
5. आरक्षक भूपेंद्र गुप्ता थाना लवन
6. आरक्षक प्रवीण यादव थाना लवन

Latest news
*सीसी रोड का भाजपा नेता शिवरतन  ने किया भूमिपूजन* *अमरकंटक के शांतिकुटी आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन* *राजस्व मंत्री ने बलौदाबाजार में लगभग साढ़े तीन करोड़ के विकास कार्यो की दी सौगात* *13 जून आज रायपुर के इंडोर स्टेडियम में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब* *शिखा सिंह राजपूत का आरक्षक पद पर चयन  क्षेत्र का बढ़ाया मान* *पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर सांसद हिमाद्री सिंह* *राजस्व मंत्री का कड़ा रुख 15 अगस्त तक पूरा करें नगरीय पट्टा वितरण सर्वे* *विद्याचरण शुक्ल की पुण्य तिथि पर कांग्रेसियों दी श्रद्धांजली*       *अमरकंटक में बेजा कब्जा पर चला बुलडोजर* *सेवा और संस्कारों से ही समाज का निर्माण होता है शिवरतन शर्मा*