
*आमाबेड़ा को अलग ब्लाक बनाने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ से कि मांग–*
//बिपल्ब कुण्डू–की रिपोर्ट//
*पखांजूर–ग्लोबल न्यूज़*
सर्व समुदाय परगना ने उप तहसील आमाबेड़ा को पृथक ब्लॉक बनाने की मांग को लेकर कांकेर प्रवास पर पहुंचकर देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से की। सर्व समुदाय परगना उप तहसील आमाबेड़ा के अध्यक्ष सहदेव गोटा ने सर्व समुदाय के लोगों के साथ मिलकर केंद्रीय रक्षामंत्री से आमाबेड़ा को ब्लॉक मुख्यालय बनाने की मांग की।
उन्होंने रक्षामंत्री को बताया अंतागढ़ ब्लॉक के उपतहसील आमाबेड़ा के अंतर्गत 23 ग्राम पंचायतें आते हैं। इसमें कुल ग्रामों की संख्या 90 है। इसकी आबादी लगभग 30 हजार है। यह पूर्णत अतिसंवेदनशील एवं पिछड़ा क्षेत्र है। वर्तमान में ब्लॉक अंतागढ़ से आमाबेड़ा की दूरी 35 किमी तथा जिला मुख्यालय की दूरी 40 किमी है। यहां आवागमन की सुविधा नहीं होने के कारण दूरस्थ ग्राम की जनता को अपने शासकीय कार्यों को कराने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसीलिए पूर्व में केंद्रीय जनजाति मंत्री जयराम रमेश ने बस्तर प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ में 70 ब्लॉक बनाने की घोषणा की थी। इसमें ब्लॉक पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष सुयोग मिश्र के अध्यक्षता में जिला पंचायत कांकेर के सभाकक्ष वर्ष 2013 में सुनवाई हुई थी। इसमें उप तहसील आमाबेड़ा को पृथक ब्लॉक बनाने की पूर्ण सहमति बनी थी। लेकिन 10 वर्षों के बाद भी आमाबेड़ा को ब्लॉक का दर्जा नहीं मिल पाया है।
