
*सेनेटोरियम परिसर में पुराने पेड़ों को काटा गया*
*गौरेला पेंड्रा मरवाही से कृष्णा पांडे की रिपोर्ट*
//गौरेला पेंड्रा मरवाही ग्लोबल न्यूज़ //सेनेटोरियम में 120साल पुराना पेड़ को काटा गया ,जबकि परमिशन 8 पेड़ों की थी काटा गया 11*
जनप्रतिनिधि व प्रशासन मौन
पर्यावरण दिवस पुराने पेड़ को काट कर मनाया गया
करीब 120साल का पुराना पेड़ रहा जिसकी छाव में बैठकर गुरुदेव रविन्द्रनाथ टैगोर ने अपनी कई रचनाएँ लिखी थी. जबकि पुरा देश वन महोत्सव माना रहा है !मगर यहाँ के वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारी इतने पुराने पेड़ को काट कर यहाँ हर्षोल्लास के साथ वन महोत्सव मनाया गयाहै.!
सेनेटोरियम यह पुरानी ऐसी जगह थी जहां ऑक्सीजन की कमी नहीं होती थी! ऑक्सीजन जोन होने के कारण यहाँ अंग्रेजो के द्वारा टीवी के हॉस्पिटल की स्थापना की थी जहाँ पुरे भारत देश के टीवी मरीज यहाँ इलाज कराने आते थे. इसी स्थान पर गुरुकुल नामक स्कूल भी खोला गया जो नाम विश्व प्रसिद्ध है !
मगर जीपीएम के प्रशासन को इस बात की जरा भी भनक नहीं लगी की यह विश्व प्रसिद्ध स्थल सेनेटोरियम सिर्फ बृक्ष के नाम पर ही ख्याति प्राप्त है. शासन से अनुमति भी 8पेड़ की ही थी पर पेड़ 11काटे गए. अब देखना यह होगा की बिना अनुमति के पेड़ काटने वालो पर जीपीएम प्रशासन क्या कार्यवाही करती है !


