कोंडागांवछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन *

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*


*कुकाड़ गारकापाल में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन किया गया-* राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला कुकाड़ गारकापाल,संकुल- बाखरा,विकासखंड- कोंडागांव,जिला-कोंडागांव में चंद्रयान-3 मिशन की सफलता का पर्व राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन किया गया,इस आयोजन में माध्यमिक शाला के बच्चों हेतु चंद्रयान-3 मिशन मून चित्रकला प्रतियोगिता रखा गया था जिसमे तीनों कक्षाओं के छात्रों ने प्रतिभाग किया। जिला शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा से जिला मीडिया प्रभारी शिक्षक शैलेंद्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत के माननीय प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुसार भारत सरकार ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता को पर्व के रूप में मानने हेतु हर वर्ष 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाए जाने की घोषणा किया गया है।चंद्रयान-3 चांद पर खोजबीन करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो द्वारा भेजा गया तीसरा भारतीय चंद्र मिशन है। इसमें चंद्रयान-2 के समान एक लैंडर और एक रोवर है लेकिन इसमें आर्बिटर नही है।यह मिशन चंद्रयान-2 की अगली कड़ी है,क्योंकि पिछला मिशन सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने के बाद अंतिम समय में मार्गदर्शक सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण उतरने की नियंत्रित प्रक्रिया में विफल हो गया था,सॉफ्ट लैंडिंग का पुनः सफल प्रयास करने हेतु इस नए चंद्र परियोजना को प्रस्तावित किया गया था। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर शाला के सभी शिक्षकगण उपस्थित थे।

Latest
*बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शिवरतन शर्मा ने किया निरीक्षण*
*ब्रेकिंग न्यूज़ भाटापारा  खालसा प्राइड का जलवा फाइनल में बनाई जगह*
*नगर पालिका अध्यक्ष ने किया दो वार्डो का भूमि पूजन* *ब्रेकिंग न्यूज़ सरगुजा संभाग के लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार* *अमरकंटक में 3 अक्टूबर को होगा शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी का आगमन* *अमरकंटक में निकली विशाल कलश यात्रा* *ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का विरोध मार्च, पुतला दहन* *ब्रेकिंग न्यूज़ बाबा कल्याण दास की अध्यक्षता में अयोध्या में भव्य भागवत कथा* *मोबाइल चोरी कर UPI से 2.84 लाख उड़ाने वाले 4 गिरफ्तार* *बिल्हा पुलिस की कार्यवाही डी जे लगाने अतिरिक्त एंगल वाले 2 पिकअप जब्त*