अमरकंटकमध्य प्रदेशसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक में कल चढ़ाई जाएगी विशाल चुनरी*

अमरकंटक नर्मदा तट रामघाट पर हुई भव्य महाआरती , कल चढ़ाई जायेगी विशाल चुनरी ।
कलेक्टर महोदय ने भागवत कथा श्रवण की , नर्मदा पूजन अर्चन बाद संत दर्शन ।
*अमरकंटक / श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट*
मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में बृंदावन से पधारे भगवताचार्य श्री अनुराग कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से पूरा पवित्र नगरी भक्तिरस में डुब गया। अमरकंटक में स्थित मृत्युंजय आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज के सानिध्य में कोरबा, कटघोरा क्षेत्र के भक्तों द्वारा पित्रमोक्षार्थ 4 सितंबर से 10 सितंबर 2024 तक चलने वाली भागवत कथा का श्रवण करने रविवार को पधारे जिला कलेक्टर महोदय हर्षल पंचोली सपरिवार पहुंचकर कथा बीच बैठ कथा श्रवण किए । उन्होंने नर्मदा उद्गम मंदिर में पूजन अर्चन पश्चात मृत्युंजय आश्रम पहुंच स्वामी हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज तथा श्री महंत रामभूषण दास जी से सौजन्य भेंट की ।
मृत्युंजय आश्रम में चल रही भागवत कथा में पधारे सभी गोयल परिवार , श्रद्धालुओ , भक्तों तथा संतो – महंतो , नर्मदा मंदिर पुजारियों की गरिमामई उपस्थिति में नर्मदा तट रामघाट में रविवार को संध्या कालीन स्वामी हरिहरानंद महाराज के पावन सानिध्य में कथा वाचक अनुराग कृष्णशास्त्री जी सपत्नीक , महंत रामभूषण दास जी शांति कुटी , योगेश दुबे सपत्नीक , गोयल परिवार कोरबा,कटघोरा (छत्तीसगढ़) की उपस्थिति में रविवार को मां रेवा जी की भव्य महाआरती की गई जिसमे सभी भावविभोर हो उठे । कल मंगलवार सुबह 10 बजे मां नर्मदा जी को रामघाट तट पर गोयल परिवार की ओर से विशाल चुनरी मां नर्मदा जी को उढ़ाई जायेगी ।

Latest
*कोटा सशस्त्र लूट का खुलासा रीवा से लाई थी पिस्टल ज्वेलर ने खरीदा लूट का सोना* *ड्राई-डे पर 135 लीटर महुआ शराब के साथ 4 महिलाएं गिरफ्तार* *ज .न .विद्यालय में कक्षा 9. 11वीं में प्रवेश ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ* *छत्तीसगढ़ से सिर्फ 2 पहलवान बेटियां SAI के लिए चयनित दोनों रतनपुर की* *अमरकंटक में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया हरछठ पर्व* *हिर्री पुलिस के द्वारा 5 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई* *राहुल गांधी पर FIR के विरोध में कांग्रेस का विरोध * *अमरकंटक में 3 से 9 सितंबर तक बहेगी श्रीमद्भागवत कथा की भक्तिमयी रसधारा* *भाटापारा स्टेशन की समस्याओं के निदान हेतु डीआरएम से चर्चा की * *कोटा में प्रजापति कुम्हार समाज की बैठक उत्तम प्रजापति अध्यक्ष चुने गए*