करगी रोड कोटा

*नेशनल किक बॉक्सिंग ओपन टूर्नामेंट में कोटा की दिशा सिंह ने बाजी मारी *

*नेशनल किक बॉक्सिंग ओपन टूर्नामेंट में कोटा की दिशा सिंह ने बाजी मारी , स्वर्ण पदक लेकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया ।*
एमेच्योर किक बॉक्सिंग संगठन के कोच महेश देवांगन के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के 50 सदस्यों की टीम ने कोलकाता के खुदीराम बोस इंदौर स्टेडियम में 18 अगस्त से 21 अगस्त तक आयोजित नेशनल किक बॉक्सिंग में छत्तीसगढ़ राज्य के खिलाड़ियों के साथ बिलासपुर के 8 खिलाड़ियों ने भाग लिया । नेशनल कंपटीशन में भारत के 21 राज्यों से 650 खिलाड़ियों ने भाग लिया । जिसमें कोटा के 6 प्रतियोगियों ने भी भाग लिया । इन प्रतियोगियों ने चार स्वर्ण पदक व दो रजत पदक लेकर बिलासपुर जिले का नाम रोशन किया। *जिसमें कोटा नगर की दिशा सिंह ने स्वर्ण पदक लेकर परचम लहराया , दिशा सिंह ने यह पदक प्राप्त किया* । दिशा सिंह लीना सिंह (सांसद प्रतिनिधि शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला कोटा) की सुपुत्री हैं । स्वर्ण पदक प्राप्त होने पर *बिलासपुर जिला कलेक्टर संजीव कुमार झा ने अपने चेंबर में इन बच्चों का सम्मान किया, अभिनंदन किया ।* नगर कोटा के ही अजय सिंह ठाकुर ने स्वर्ण पदक , डोमेन्द्र प्रताप ने स्वर्ण पदक, पंकज सिंह राजपूत ने भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया। साथ ही दिव्यांशु पोर्ते और निखिल पैकरा ने रजत पदक हासिल किया ।
पदक प्राप्त करने पर दिशा सिंह सहित सभी प्रतिभागियों को नगर पंचायत कोटा के अध्यक्ष प्रतिनिधि, व सांसद प्रतिनिधि प्रदीप कौशिक , डॉक्टर रंजीत सिंह पवार, शिवशंकर नामदेव, प्रमोद नामदेव, विनोद नामदेव, अमरनाथ साहू , लखन लाल साहू ने बधाई दी है।

Latest
*भाटापारा नगर पालिका अध्यक्ष के निर्देश जल भराव वाले इलाके में निकासी अभियान* *जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की परिचय यात्मक बैठक भाजपा कार्यालय में संपन्न* *शिवरतन शर्मा ने आदिवासी जीवनशैली देश की अनमोल धरोहर* *14 लाख कहाँ गए? कटघोरा की अटल प्रतिमा में महाघोटाला* *ASP राजेश जोशी की मौजूदगी में बिल्हा पुलिस ने सुनी फरियाद* *अमरकंटक पत्रकारों की थाना प्रभारी से सौजन्य मुलाकात* *कांवड़ में नर्मदा जल लेकर ज्वालेश्वर धाम पहुंचे हजारों श्रद्धालु* *क्रांति दिवस पर सेमरा में कांग्रेस ने शहीदों को किया नमन* *परिषद का बुलडोजर  मुख्य मार्गों से हटाए अवैध कब्जे* *निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 66 मरीजों ने कराया परीक्षण*