Global news live
बिलासपुर

बिलासपुर कमिश्नर 31 मई को कोरबा में लेंगे कलेक्टर कॉन्फ्रेंस


संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग 31 मई को कोरबा में लेंगे कलेक्टर्स कांफ्रेंस
बिलासपुर, 24 मई 2023/कमिश्नर डॉ. संजय अलंग इस बार 31 मई को कोरबा में कलेक्टर्स कांफ्रेंस लेंगे। कोरबा के सतरेंगा रिसॉर्ट में सवेरे 11 बजे से बैठक शुरू होगी। संभाग में शामिल जिले-बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, कोरबा, मुंगेली तथा जीपीएम जिले के कलेक्टर व जिला पंचायत के सीईओ बैठक में शामिल होंगे।
संभाग स्तरीय कलेक्टर्स कांफ्रेंस के लिए निर्धारित एजेण्डों में राजस्व न्यायालयों की स्थिति, राजस्व रिकार्डों के शुद्धता, भू-राजस्व एवं विविध राजस्व संबंधी पंजियों का संधारण, भू-राजस्व एवं विविध राजस्व की वसूली, आर.आर.सी. वसूली, विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक, जल जीवन मिशन, सड़क मरम्मत कार्य, वर्ष 2022-23 के बजट में शामिल सड़क, भवन एवं पुल कार्य, वर्ष 2023-24 के बजट में शामिल सड़क एवं भवन कार्य, उचित बीज चयन समिति स्तर पर वितरण, उचित खाद चयन समिति स्तर पर वितरण, जिला साख योजना निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन, स्वच्छ भारत मिशन की अद्यतन प्रगति (ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन), मनरेगा अंतर्गत कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय स्थिति एवं कार्यों की जानकारी, प्रति परिवार प्रदाय किये गये औसत मानव दिवस की जानकारी, अमृत सरोवर कार्य चिन्हांकन एवं प्रगति की जानकारी, रीपा योजना का त्वरित क्रियान्वयन, एफआरए ग्रामों में आदर्श ग्राम विकसित किये जाने की जानकारी, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ विद्यालय अंग्रेजी/हिंदी माध्यम की प्रगति एवं भवनों की स्थिति, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अंग्रेजी/हिंदी माध्यम में कुल स्वीकृत/प्रतिनियुक्ति/संविदा एवं रिक्त पदों की स्थिति, नये स्वामी आत्मानंद विद्यालय का प्रस्ताव, कलेक्टर द्वारा अपने जिले में किये गये किसी एक नवाचार की प्रस्तुति एवं आगामी आम निर्वाचन की तैयारी की समीक्षा के साथ अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।

Latest news
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल*