Global news live
छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*KPL फाइनल में पहुंचे  शिवरतन शर्मा युवा खिलाड़ियों में भरा जोश* 

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*KPL फाइनल में पहुंचे भाजपा वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा, युवा खिलाड़ियों में भरा जोश* 


भाटापारा 7 जून/ गृह ग्राम खोखली में आयोजित केपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के बेहद रोमांचक और उत्साहपूर्ण माहौल के फाइनल मुकाबले में भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा उपस्थित हुए और युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया  मैदान पर पहुँचते ही शिवरतन शर्मा ने खिलाड़ियों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने युवा क्रिकेटरों की खेल प्रतिभा, कड़ी मेहनत और खेल के प्रति उनकी निष्ठा को करीब से देखकर प्रसन्नता जाहिर की। इस दौरान उन्होंने फाइनल में पहुंची दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और उत्कृष्ट खेल भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए शिवरतन शर्मा ने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है लेकिन मैदान पर दिखाया गया जज्बा ही असली जीत है खेल मैदान चरित्र निर्माण की पाठशालाशिवरतन शर्मा अपने संबोधन में शिवरतन शर्मा ने आगे कहा कि खेल मैदान केवल चौके-छक्कों का स्थान नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण की पाठशाला है। यहाँ युवा अनुशासन सीखता है, गिरकर उठना सीखता है और कंधे से कंधा मिलाकर जीतना सीखता है। उन्होंने कहा कि KPL जैसे आयोजन ग्रामीण अंचलों में छिपी हुई प्रतिभाओं के लिए वह सुनहरी खिड़की हैं जहाँ से उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा और मंच दोनों मिलते हैं। ऐसे टूर्नामेंट युवाओं में परिश्रम, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं शिवरतन शर्मा ने समस्त खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर अभ्यास और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं। साथ ही उन्होंने KPL आयोजन समिति का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समिति के अथक प्रयासों से ही खोखली में खेल क्रांति की यह अलख जगी है और क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक सराहनीय पहल है इस अवसर पर सरपंच, उपसरपंच, पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्त्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, खेलप्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

Latest news
*सिंधी अकादमी की अध्यक्ष सुषमा जेठानी ने मंत्री राजेश अग्रवाल से की सौजन्य मुलाकात*  *रमन लाल अग्रवाल ने किया देहदान* *धर्मांतरण मामले को लेकर  दीपक  ने कलेक्टर और एसपी को सौपा  ज्ञापन* *सीसी रोड का भाजपा नेता शिवरतन  ने किया भूमिपूजन* *अमरकंटक के शांतिकुटी आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन* *राजस्व मंत्री ने बलौदाबाजार में लगभग साढ़े तीन करोड़ के विकास कार्यो की दी सौगात* *13 जून आज रायपुर के इंडोर स्टेडियम में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब* *शिखा सिंह राजपूत का आरक्षक पद पर चयन  क्षेत्र का बढ़ाया मान* *पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर सांसद हिमाद्री सिंह* *राजस्व मंत्री का कड़ा रुख 15 अगस्त तक पूरा करें नगरीय पट्टा वितरण सर्वे*