उत्तर प्रदेश ग्लोबल न्यूज वेबप्रयागराज ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*महाकुंभ में , बिछड़ी 80 वर्षीय वृद्धा को अस्पताल में मिला सहारा*

*प्रयागराज ग्लोबल न्यूज राम आसरे की रिपोर्ट******महाकुंभ में समाज कल्याण विभाग ने निभाई सेवा की जिम्मेदारी, बिछड़ी 80 वर्षीय वृद्धा को अस्पताल में मिला सहारा

समाज कल्याण मंत्री की पहल – अस्पताल में बुजुर्ग माता जी की देखभाल के लिए तैनात हुआ विभागीय कर्मी

महाकुंभ में सेवा का संकल्प – वृद्ध माता जी को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, परिजनों से मिलाने की कोशिश जारी

प्रयागराज। महाकुंभ नगर, महाकुंभ 2025 के विशाल जनसागर में अपने परिजनों से बिछड़ी 80 वर्षीय वृद्ध माता जी को समाज कल्याण विभाग का सहारा मिला। माता जी को बीमार अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनके इलाज और देखभाल की जिम्मेदारी समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के निर्देश पर विभाग ने उठाई। मंत्री को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल उपनिदेशक महाकुंभ ए.के. सिंह को अस्पताल भेजकर माता जी के उपचार की निगरानी और परिजनों से संपर्क स्थापित करने का निर्देश दिया।
   समाज कल्याण मंत्री की पहल पर उपनिदेशक महाकुंभ ए.के. सिंह ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से माता जी की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और यह सुनिश्चित किया कि उनके इलाज में कोई कमी न हो। माता जी की 24 घंटे सेवा के लिए विभाग के एक कर्मचारी को तैनात किया गया है, जो उनकी देखभाल कर रहा है।
  मंत्री असीम अरुण ने कहा कि महाकुंभ जैसे बड़े आयोजन में बुजुर्गों की देखभाल और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। माता जी को किसी तरह की असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। समाज कल्याण विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि माता जी को वृद्धावस्था योजना के सभी लाभ मिलें।
  माता जी ने अपना नाम रेखा और पति का नाम चन्द्रशील द्विवेदी (निवासी न्यू कटरा, प्रयागराज) बताया है। समाज कल्याण विभाग ने उनके परिजनों की तलाश शुरू कर दी है ताकि उन्हें जल्द से जल्द उनके परिवार से मिलवाया जा सके।
  अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद माता जी को प्रयागराज स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में रखा जाएगा, जहां उन्हें वरिष्ठ नागरिकों के लिए अनुमन्य सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

Latest
*पशु चिकित्सालय की बदहाल स्थिति* * कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन का 29वां स्थापना दिवस 03 अगस्त को * * स्मार्ट मीटर योजना बंद करने कांग्रेस की प्रेस वार्ता* *गब्बर सिंह स्वास्थ्य विभाग सेवानिवृत्त हुए दी गई  विदाई * *मयूर शिशु मंदिर उ. मा. वि. में गुरु पूर्णिमा पर्व का भव्य आयोजन* *कोटा-रतनपुर मार्ग पर गड्ढों का साम्राज्य कोटा प्रशासन एवं जन प्रतिनिधि कब जागेगा?* *सड़क भी बनेगी जलभराव से भी मिलेगी राहत अश्वनी शर्मा* *ट्रांसपोर्ट नगर बनाने राज्य शासन ने स्वीकृत किए 16.41 करोड़* *अमरकंटक श्रावण के प्रथम दिवस से ही हुआ शिवमय* *डबल इंजन सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर युवाओं का भाजपा में प्रवेश*