बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*सिविलअस्पताल मे सुरक्षागार्ड की राह होती प्रशस्त*

भाटापारा ग्लोबलन्यूज़ जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट
*अहम निर्देश और पत्र की कार्रवाई कर रही आश्वस्त*

*कलेक्टर का अहम निर्देश एवं चिकित्सा अधिकारी का पत्र इस दिशा मे ठोस कदम*

भाटापारा 27अप्रैल/सिविलअस्पताल मे हावी घोर पीड़ा एवं उसके निदान के लिए सुधिजनों का प्रयास रंग लाता हुआ नजर आ रहा है गौरतलब है क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवा का महत्वपूर्ण प्रकल्प सिविल अस्पताल जहां भाटापारा ही नहीं आसपास के जिलों का बड़ा सरोकार नजर आता है,लेकिन यहां अभावों की बानगी भी व्यापक है,वर्तमान मे सबसे बड़ी पीड़ा का विषय बनी हुई है यहां असुरक्षा की बड़ती बानगी तथा घटती अप्रिय घटनाएं जिसने समूचे परिक्षेत्र को चिंता मे डाल दिया है और उसके निदान के लिए प्रयासों की कड़ी भी नजर आ रही है।
जनप्रतिनिधि गणों सहित कलेक्टर को ज्ञापन
सरयू साहित्य परिषद एवं नगर के सुधिजनों द्वारा इस पीड़ा को स्वर देते हुए क्षेत्र के विधायक इन्द्र साव एवं नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए सिविल अस्पताल मे हावी असुरक्षा के वातावरण के मद्देनजर सुरक्षागार्ड नियुक्ति की मांग की गयी।साथ ही साथ कलेक्टर कुलदीप शर्मा से भी प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुलाकात कर सिविलअस्पताल की परिस्थिति से अवगत कराते हुए अस्पताल परिक्षेत्र मे दो सुरक्षागार्ड नियुक्ति की मांग की गयी, पीड़ा निदान के लिए प्रयास अभियान मे गौरीशंकर शर्मा,मुकेश शर्मा,हरिहर शर्मा,डाॅ वाय पी सोनी, शंकर लाल सोनी,गिरधर गोपाल शर्मा, मोनू मानिक प्रसाद दुबे ललित तिवाड़ी आदि की अहम भागीदारी रही
जीवनदीप समिति मे भी गूंजा सुरक्षा का मुद्दा
सिविल अस्पताल की महत्वपूर्ण प्रकल्प समिति जीवनदीप समिति की आयोजित महत्वपूर्ण बैठक मे अस्पताल से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं  पर चर्चा चिंतन के साथ ही सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर भी विचार विमर्श की जानकारी सामने आ रही है, बैठक मे विधायक इन्द्र साव,नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा,एसडीएम श्यामा पटेल, बीएमओ डाॅ माहेश्वरी सहित विभिन्न विधा से जुड़े हुए समिति के सदस्य प्रमुख रुप से उपस्थित थे।
नियुक्ति की राह हो रही प्रश्स्त
सिविलअस्पताल मे हावी हो रहा असुरक्षा का वातावरण क्षेत्र मे समवेत चिंता का विषय बनी हुई है तथा संगठन सुधिजनों सहित जनप्रतिनिधिगण एवं प्रशासनिक प्रकल्प भी इस दिशा मे संवेदना के साथ प्रयासरत नजर आ रहें है,कलेक्टर कुलदीप शर्मा द्वारा इस दिशा मे संवेदनापूर्वक संज्ञान लेते हुए सुरक्षागार्ड नियुक्ति के संबंध मे अहम निर्देश जारी किए गये,जिसका अनुपालन करते हुए जिला चिकित्सा अधिकारी डाॅ राजेश अवस्थी द्वारा सुरक्षागार्ड नियुक्ति के संबंध मे बीएमओ के नाम पत्र जारी किए जाने की जानकारी सामने आ रही है,उपरोक्त ठोस कदम से परिस्थिति की मांग एवं जनमानस की आस पूर्ण होती हुई नजर आ रही है,अब देखना यही है कि यह पहल मुर्तरुप कब ग्रहण करती है एवं सिविलअस्पताल मे सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण का दर्शन कब होता है

Latest
*पशु चिकित्सालय की बदहाल स्थिति* * कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन का 29वां स्थापना दिवस 03 अगस्त को * * स्मार्ट मीटर योजना बंद करने कांग्रेस की प्रेस वार्ता* *गब्बर सिंह स्वास्थ्य विभाग सेवानिवृत्त हुए दी गई  विदाई * *मयूर शिशु मंदिर उ. मा. वि. में गुरु पूर्णिमा पर्व का भव्य आयोजन* *कोटा-रतनपुर मार्ग पर गड्ढों का साम्राज्य कोटा प्रशासन एवं जन प्रतिनिधि कब जागेगा?* *सड़क भी बनेगी जलभराव से भी मिलेगी राहत अश्वनी शर्मा* *ट्रांसपोर्ट नगर बनाने राज्य शासन ने स्वीकृत किए 16.41 करोड़* *अमरकंटक श्रावण के प्रथम दिवस से ही हुआ शिवमय* *डबल इंजन सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर युवाओं का भाजपा में प्रवेश*