
*कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कृषि उपज मण्डी भाटापारा का किया निरीक्षण*
भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट
*किसानों के लिये पेयजल, शौचालय की बेहतर व्यवस्था शीघ्र सुलभ कराने के निर्देश*
*रबी सीजन में दलहन -तिलहन की खेती के लिये किसानों को किया प्रोत्साहित*
भाटापारा, 9 अप्रैल/ कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने गुरुवार को कृषि उपज मण्डी भाटापारा
का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से मण्डी परिसर में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। पेयजल की उपलब्धता एवं शौचालय की साफ- सफाई की समस्या पर उन्होंने मण्डी सचिव को दो दिन में पेयजल व शौचालय दुरस्त करने के निर्देश दिये
कलेक्टर शर्मा ने अपनी उपज बेचने आये किसानों से पूछ- ताछ की और रबी सीजन में धान के बदले गेहूं, दलहन -तिलहन की खेती के लिए प्रोत्साहित किया उन्होंने बताया कि इस वर्ष समर्थन मूल्य में समितियों में चना, सरसो और मसूर क्रय किया जा रहा है। किसान समिति में पंजीयन कराकर समर्थन मूल्य का लाभ ले सकते है। इसके साथ ही फसल विविधकरण की ओर अग्रसर होने कहा।उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को समितियो में खरीदी प्रारम्भ होने की जानकारी देने और पंजीयन करने के निर्देश दिये।मण्डी सचिव को निर्देशित किया कि मण्डी में उपज का मूल्य किसानों व खरीददारो के मध्य बेहतर समन्वय के साथ किया जाए
कलेक्टर ने इसके पश्चात संग्रहण केन्द्र देवरी का भी निरीक्षण किया और स्टैक किये गए धान की मात्रा, शॉर्टज आदि की जानकारी ली। उन्होंने सभी 25000 मेट्रिक टन धान का उठाव 31 मई से पहले कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही बारिश से धान को भीगने से बचाने आवश्यक व्यवस्था करने कहा
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल, एसडीएम श्यामा पटेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे

