
*स्वास्थ्य केंद्र बेलगहना में लगातार तीसरी बार चोरी का मामला आया सामने”
*ग्लोबल न्यूज राकेश पांडे की रिपोर्ट**खाली कुर्सी करती थी इलाज, अब हो गया चोरों का राज
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलगहना मे सीसीटीवी कैमरे में चोर हुए कैद, पुलिस के पहुंच से दूर
स्वास्थ्य केंद्र बेलगहना में लगातार तीसरी बार चोरी का मामला आया सामने
कोटा ब्लॉक के बेलगहना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन बार चोरी का मामला सामने आ चुका है महीने भर में तीन बार चोरों ने चोरी को अंजाम दे चुके हैं अस्पताल में रखें सामान फ्रिज एसी एवं पैथोलेब और दवाइयां चोरी कर ले जा चुके हैं इस मामले में विशेष बात यह है कि बेलगहना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एमबीबीएस डॉक्टर स्पर्श गुप्ता आचार संहिता में छुट्टी लेकर सवाल के घेरे पर बने हुए हैं की छुट्टी किस अधिकारी ने दी है जिस पर उच्च अधिकारी संज्ञान नहीं लेने के कारण ऐसी स्थिति बनी हुई है और तीन महीना से बेलगहना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का प्रभार किसी को नहीं दिया गया लगातार जन प्रतिनिधियों एवं पत्रकारों के द्वारा उनकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की जा रही है वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलगहना में चोरी थमने का नाम ही नहीं ले रही है अब यह देखना होगा उच्च अधिकारी इस पर क्या संज्ञान लेते हैं
*शासकीय संस्थाओं को चोरों द्वारा बनाया जा रहा है निशाना*
बेलगहना चौकी अंतर्गत विभिन्न ऐसे शासकीय संस्थाओं जहां पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं स्कूल स्वास्थ्य केंद्र व शासकीय संस्थान को निशाना बनाकर चोरों द्वारा चोरी को अंजाम दिया जा रहा है वहीं विभाग के लोग उच्च अधिकारियों को जानकारी देकर व बेलगहना चौकी में आवेदन देकर पल्ला झाड़ लेते हैं आप पुलिस विभाग को सतर्कता से इस पर जांच कर कार्यवाही करनी चाहिए
