Global news live
रीवा मध्य प्रदेश

*निशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ*


रीवा संवाददाता


विप्र सेवा फाउंडेशन ने खोला निशुल्क कोचिंग


सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में अग्रणी संस्था विप्र सेवा फाउंडेशन ने राजपूत गन सर्विस के पास पदमधर कॉलोनी में निशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ का किया गया, ताकि बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बढ़ते रहें


इस समारोह में सर्वप्रथम विद्या की देवी मां सरस्वती की तेल चित्र पर पूजा अर्चना कर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शुक्ला के द्बारा कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया गया

संघ का उदेश्य हैं किसी असहाय ,बेसहारा और निर्धन बच्चे की शिक्षा प्रभावित ना हो इसलिए 1पहली से10वीं तक के बच्चों कों निःशुल्क पढ़ाया जा रहा हैं भविष्य में पेंटिंग, डांसिंग, स्किल डेवलपमेंट और कंप्यूटर की शिक्षा भी दी जाएगी शिक्षा का कार्य पिछले 6 वर्षों से सतत रूप से संचालित है संघ की विशेषता यह है कि प्रशासन से कोई भी मदद नहीं ली जाती संगठन स्वयं के खर्चे से जनहित के कार्यों को लगातार करती है

हजारों बच्चों कों शिक्षा क्षेत्र में पढ़ाई की सुविधा दी जा चुकी हैं विप्र सेवा संघ के सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में अभी तक434 आयोजन करा चुके हैं

शिक्षा देने की जिम्मेदारी योग्य और अनुभवी शिक्षिका के द्वारा माँ सरस्वती कोचिंग सेंटर संचालित है। संचालिका आरती अग्निहोत्री ,वंदना अग्निहोत्री व अन्य अनुभवी शिक्षक,
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शुक्ला ,सुरेश प्यासी ,गैबीनाथ तिवारी आदि ।

Latest news
*गब्बर सिंह स्वास्थ्य विभाग सेवानिवृत्त हुए दी गई  विदाई * *मयूर शिशु मंदिर उ. मा. वि. में गुरु पूर्णिमा पर्व का भव्य आयोजन* *कोटा-रतनपुर मार्ग पर गड्ढों का साम्राज्य कोटा प्रशासन एवं जन प्रतिनिधि कब जागेगा?* *सड़क भी बनेगी जलभराव से भी मिलेगी राहत अश्वनी शर्मा* *ट्रांसपोर्ट नगर बनाने राज्य शासन ने स्वीकृत किए 16.41 करोड़* *अमरकंटक श्रावण के प्रथम दिवस से ही हुआ शिवमय* *डबल इंजन सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर युवाओं का भाजपा में प्रवेश* *गुरु रविदास के समता संदेश से ही सशक्त और एकजुट होगा भारत-शिवरतन शर्मा* *सोनमुड़ा में टूटी रेलिंग जर्जर सुविधाओं से बढ़ा हादसे का खतरा* *अमरकंटक में बड़े धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव*