
*प्रधान पाठक का सेवानिवृत्ति होने पर विदाई समारोह*

प्रधानपाठक सलाम के सेवानिवृत्त होने पर आयोजित हुआ विदाई समारोह…
मरवाही ए.बी.ई.ओ. नीरज राय संकुल स्तरीय कार्यक्रम में हुए शामिल……
ग्रामीणों एवं छात्र छात्राओं ने सम्मान में स्मृति चिन्ह भेंट किया ……
कोटमी/पेंड्रा :- गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मरवाही विकासखण्ड में संकुल स्तरीय विदाई कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मड़ई के प्रधानपाठक एवं पूर्व संकुल प्रभारी टी.एस.सलाम को सम्मान पूर्वक विदाई दी।विदाई कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी नीरज राय एवं संकुल प्राचार्य नरोत्तम पाव सरपंच बुधवरिया बाई मंचस्थ थे।
कार्यक्रम के शुभारम्भ में अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर राजकीय गीत के साथ किया गया इस अवसर पर समस्त अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं सम्मान बेच के साथ किया गया। स्वागत की कड़ी में छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।चांदनी एवं साथियों द्वारा स्वागत गीत पर स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया तो सीमा एवं साथियों द्वारा आदिवासी नृत्य,विनीता एवं साथियों द्वारा छत्तीसगढिया नृत्य प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर एबीईओ नीरज राय ने संकुल परिवार की ओर से प्रधानपाठक सलाम को शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने विदाई स्वरूप अनेक उपहार प्रदान किये।सरपंच बुधवारिया बाई ने ग्राम पंचायत मड़ई की ओर से प्रधानपाठक को उपहार भेंट कर विदाई दी गई और हमेशा विद्यालय में अपना सहयोग व महत्वपूर्ण अवसरों पर अपनी उपस्थिति प्रदान करने की बात करते हुए उत्तम स्वास्थ्य तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने प्रधानपाठक सलाम के सेवाकाल की प्रशंसा की और सेवानिवृत्त होने पर उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की मनोकामना की।सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ने माध्यमिक शाला से रिटायर्ड होने पर प्रधानपाठक के बेहतर रखरखाव विद्यालयीन परिवेश तथा विद्यालय की गुणवत्ता की प्रशंसा की और अपने वक्तव्य में कहा एक शिक्षक का पूरा मेहनत इस विद्यालय में दिखता है शिक्षक का सम्मान सदैव बना रहेगा आप सेवानिवृत्त होकर भी कर्मचारियों से जुड़े रहेंगे तथा अपना अनुभव व मार्गदर्शन देने में शिक्षकों का सहयोग करते रहेंगे।छात्र छात्राओं का अपनापन आपको कभी भी इस विद्यालय से अलग होने व सेवानिवृत होने का गम महसूस होने नहीं देगा। विदाई तो हर कर्मचारी का होता है और यह क्रम बना रहता है लोग मिलते हैं और बिछड़ते हैं लेकिन जीवन भर व्यक्ति का व्यवहार व अपनापन लोगों के दिल में बना रहता है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से संकुल समन्वयक रामशरण किरण, राय सिंह आयाम,नेवल सिंह ठाकुर,अश्विनी सिंगरौल,ध्यान सिंह मराबी ,मंगल मराबी,महादेव मराबी, केवल सिंह मराबी, बलराम तिवारी, आशुतोष शर्मा, मनवन्तर मार्को,नीरज जायसवाल, राधेकृष्ण सुमेर,गायत्री पैकरा, रमा किरण,अंजुलता मार्को, विजय प्रजापति,भजन सिंह धुर्वे,देवान सिंह,निकेश वाकरे सहित कई शिक्षक,जनप्रतिनिधिजन व गणमान्य नागरिक मुख्य रूप उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन रामशरण किरण ने किया।
