Global news live
रतनपुर

*रतनपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी मोटरसाइकिल चोर को पकड़े में*

रतनपुर ब्यूरो @

– //थाना रतनपुर पुलिस द्वारा चोरी किये गए मोटरसाइकिल के साथ चोर को किया गिरफ्तार//

– पकड़े गएआरोपी का नाम: सुमित उर्फ भोलू जायसवाल पिता मुन्ना जायस्वाल उम्र 30 वर्ष पता गली नंबर 1 बंगाली कॉलोनी थाना सरकंडा जिला बिलासपुर

मामला रतनपुर थाना जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ अपराध क्रमांक 415/2023 धारा 379 ipc, , एक मोटरसाइकिल की चोरी सहित एक चोर गिरफ्तार थाना रतनपुर पुलिस की कार्यवाही दिनांक 26/6/23 के प्रार्थी अमित कुमार साहू जो रतनपुर में अपने मोटरसाइकिल पल्सर क्रमांक सीजी 10 एके 686 कीमती ₹50000 सूद भवन रतनपुर में वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने गया था |की रात्रि में लगभग 9:00 कोई अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल को चोरी कर ले गया था की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में उक्त अपराध धारा का अपराध पंजीबद्ध किया गया| माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह के मार्गदर्शन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री राहुल देव शर्मा के निर्देशन में व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के पर्यवेक्षण में लगातार क्षेत्र के आसपास में उक्त चोरी गए मोटरसाइकिल व अज्ञात चोर के पतासाजी किया गया| दौरान विवेचना मुखबिर सूचना के आधार पर थाना सरकंडा क्षेत्र निवासी सुमित उर्फ भोलू जायसवाल को तलब किया गया| पूछताछ करने पर उक्त पल्सर मोटरसाइकिल को चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी के मोटरसाइकिल का पेट्रोल खत्म हो जाने से लखनी माता मंदिर के पास छिपा कर रखना बताया| आरोपी की निशानदेही पर थाना रतनपुर पुलिस द्वारा मौके पर जाकर उक्त चोरी के मोटरसाइकिल को बरामद किया गया| आरोपी द्वारा दिनांक घटना को महामाया मंदिर परिसर सूत भवन से चोरी करना स्वीकार किया, जिस पर आज दिनांक 01/07/2023 के गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया है |
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक सहायक निरीक्षक शिव चंद्र आरक्षक दीपक मरावी सचिन तिवारी का सारानीय योगदान रहा है|

Latest news
*अमरकंटक में ठंड की एक बार फिर दस्तक* *प्रतिज्ञा पटेल ने अमरकंटक में किया विधि-विधान से समापन* *भाटापारा को छत्तीसगढ़ बजट 2026 में करोड़ों की ऐतिहासिक सौगात* *नगरपालिका प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 5 एकड़ अवैध कब्जा हटाया गया* *पेंड्रा में विवाह भवन के सामने लाइबेरी निर्माण विवाद घोर लापरवाही का आरोप* *तृप्ति अग्रवाल कड़ी मेहनत और लगन से सिविल जज बनीं, कोटा का बढ़ाया मान* *गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही की बेटी ने रचा इतिहास, बनीं सिविल जज* *डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित* *अमरकंटक के रामघाट में नेत्रहीन युवक की डूबने से हुई मृत्यु* *5 एकड़ वनभूमि पर अवैध कटाई, विभागीय कार्रवाई पर उठे सवाल*