Global news live
करगी रोड कोटा

*पूर्व विधायक भोजराज नाग को नक्सलियो ने दी जान से मारने की धमकी,बताया आरएसएस का एजेंट-*



*बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट*

*पखांजुर-ग्लोबल न्यूज*
पूर्व भाजपा विधायक भोजराज नाग को नक्सलियों ने पर्चा जारी कर जान से मारने की धमकी दी है। आरोप है कि भोजराज नाग धर्मांतरण के नाम पर दंगे भड़काने का काम करते हैं।
अंतागढ़ के पूर्व भाजपा विधायक व जनजाति सुरक्षा मंच के प्रदेश संयोजक भोजराज नाग को नक्सलियों ने पर्चा जारी कर जान से मारने की धमकी दी है। धर्मांतरण के विरोध में भोजराज नाग के आंदोलन को नक्सलियों ने गलत बताया है। नक्सलियों ने धर्मांतरण के नाम पर आपस मे लड़ाने और क्षेत्र में दंगे भड़काने का आरोप लगाया है। नक्सलियों ने पर्चे में भोजराज नाग को आरएसएस का एजेंट बताया है।
भोजराज नाग ने पर्चा जारी करने को लेकर कहा कि सरकार ने हमारी पहले ही सुरक्षा कैटेगरी घटा दी है। पहले Z कैटेगरी थी अब Y है। हम जो काम कर रहे हैं, वह ईश्वर का काम है। धर्मांतरण की लड़ाई लड़ना हमारा काम है। हम जिस जाति समुदाय से आते हैं, वहां प्रकृति का समुदाय है।
भोजराज नाग जनजाति सुरक्षा मंच के प्रदेश संयोजक हैं और लगातार क्षेत्र में धर्मांतरण होने की बात कहकर प्रदर्शन और आंदोलन करते रहते हैं। धर्मांतरित व्यक्तियों के शव दफनाने को लेकर भी भोजराज नाग लगातार समाने आते रहे हैं। बताया जा रहा है कि नक्सलियों के उत्तर बस्तर डिविजन के सचिव सुखदेव कोड़ों ने पर्चा जारी किया है। नक्सलियों ने पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर भी निशाना साधा है।

Latest news
*जीपीएम जिले में कांग्रेस समर्थित भारत बंद शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ बंद* *उमड़ा खेल प्रेमियों का उत्साह, युवाओं को मिला प्रतिभा प्रदर्शन का मंच* *नर्मदाँचल जन कल्याण सेवा समिति जीपीएम द्वारा सरकारी योजना कार्ड बनाने के लिए  एजेंटों की आवश्य... *रमन लोक कला महोत्सव लोक में राम की प्रस्तुति से दर्शकों को मिली सांस्कृतिक की अनुभूति* *अमरकंटक महाशिवरात्रि मेला की  तैयारियाँ पूर्ण* *जवाहर नवोदय विद्यालय में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल* *अमरकंटक के मंडल अध्यक्ष श्यामलाल सेन बने विधायक प्रतिनिधि* *रामायण वार्ता के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने चिंतामणि महाराज* *फाइलेरिया उन्मूलन अभियान: 1.40 करोड़ लोगों को दवा* *शाश्वत लिटिल स्टार स्कूल में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन*